डिवाइडर से टकराई बाईक, अंधेरे में तड़पता रहा घायल वकील, सिर में गंभीर चोट की वजह से गई जान

Share this


🟦 नेहरू नगर ब्रिज पर कल रात सड़क हादसा
भिलाई नगर, 16 जनवरी। कल रात सिविक सेंटर से एक्सपो से लौट रहे युवक की बाईक डिवाइडर से जा टकराई। इस दुर्घटना में युवक को गंभीर चोटें आईं और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। युवक पेशे से वकील था और सड़क पर अंधेरा होने से उसकी बाईक अनियंत्रित हो डिवाइडर से जा टकराई। हेलमेट न पहने होने के कारण उसे सिर में गंभीर चोट लगी।
मिली जानकारी के मुताबिक आयुष नेहरू नगर ब्रिज से होकर अपने घर जा रहा था। ब्रिज की लाइटें खराब होने से वहां अंधेरा था। इससे उसकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। आयुष काफी देर तक वहीं अंधेरे में तड़पता रहा। जब तक परिजन वहां पहुंचे उसकी मौत हो चुकी थी। सुपेला थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि रविवार रात आयुष मिश्रा पिता अनिल कुमार मिश्रा (25 साल) निवासी कान्हा पार्क विवेकानंद नगर कोहका देर रात भिलाई टाउनशिप की तरफ से बाइक क्रमांक सीजी 09 ए 0497 से अपने घर कोहका जा रहा था। इसी दौरान नेहरू नगर ओवर ब्रिज के ऊपर वह सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। उसने किसी तरह अपने घर में फोन लगाकर दुर्घटना की जानकारी दी। ब्रिज के ऊपर की लाइट खराब होने से वहां इतना अंधेरा था कि किसी ने भी आयुष को घायल हालत में नहीं देखा और जब तक पुलिस और घर वाले वहां पहुंचे आयुष की मौत हो गई थी। अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  दुर्ग से दूसरी आस्था स्पेशल ट्रेन रवाना, प्रभु रामलला के दर्शन करेंगे 1344 रामभक्त