ढाबा में लोग गुड़गुडा़ रहे थे हुक्का, दुर्ग पुलिस ने मारा छापा

Share this

🟦 चार हुक्का पाॅट, पाईप और कोल पैकेट जब्त
दुर्ग न्यूज, 16 जनवरी। एसपी डाॅ. अभिषेक पल्लव के अवैध नशे के कारोबार के संबंध में सतत् निगरानी के निर्देश पर सीएसपी बैंकर वैभव रमनलाल ने स्पेशल टीम बना क्षेत्र पर निगरानी रखी जा रही थी।
सीएसपी वैभव ने जानकारी दी कि टीम को ममता किचन रेस्टोरेंट जेवरा के संचालक भावेश रत्नानी उर्फ साहिल (21 वर्ष) निवासी संतरा बाड़ी दुर्ग द्वारा अवैध रूप से लाभ अर्जित करने हुक्का पॉट लगाकर नवयुवकों को हुक्का उपलब्ध कराए जाने की सूचना मिली। टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी के कब्जे से 4 नग हुक्का पॉट, 4 नग हुक्का पाईप, 1 पैकेट कोल जब्त कर आरोपी को धरदबोचा है। उसके खिलाफ छग धुम्रपान निषेध एवं धुमपान न करने वालों का स्वास्थ प्रतिबंधात्मक अधिनियम 1957 की धारा 8.11 के तहत कार्यवाही की गई है। टीम में उपनिरीक्षक मुकेश सोरी चौकी प्रभारी जेवरा सिरसा, प्रधान आरक्षक रोशन सिंह, जितेन्द्र सिंह कुशवाह, आरक्षक बालमुकुंद साहू, वसीम खान शामिल थे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  29 पदों के लिए दुर्ग में 15 को रोजगार मेला