विधायक रिकेश सेन की पहल पर दौड़ पड़े अधिकारी, जर्जर रोड का कायाकल्प शुरू, सुबह ही बच्ची दिव्या ने की थी मांग

Share this

दुर्ग न्यूज़, 16 मार्च। आज सुबह स्कूल जा रही बच्ची दिव्या ने विधायक रिकेश सेन को फोन कर शकुंतला विद्यालय की रोड दुरूस्त करवाने की मांग रखते हुए बताया कि इस जर्जर सड़क पर अनियंत्रित हो वह गिर पड़ी, हालांकि उसे चोट नहीं आई मगर स्कूल जाने वाली इस सड़क को बनवाना जरूरी है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

आज मध्यप्रदेश प्रवास पर इंदौर पहुंचे वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने बच्ची के इस निवेदन पर तत्काल भिलाई निगम के जोन अधिकारी को फोन कर तत्काल रोड की मरम्मत शुरू करने निर्देश दिया। श्री सेन ने यह भी बताया कि संभवतः आज शाम तक आदर्श आचार संहिता लागू हो रही है इसके पहले ही यह सड़क संधारण कार्य अवश्य पूरा कर लें।

फिर क्या विधायक के निर्देश पर तत्काल अधिकारी शकुंतला विद्यालय की इस सड़क पर पहुंचे और 1 बजे से सड़क क्लिनिंग वर्क शुरू कर दिया गया। अतिरिक्त मैन पावर लगा कर जल्द ही इस रोड के कायाकल्प का प्रयास तेज हो चला है।

विधायक रिकेश सेन ने अधिकारियों को पुनः फोन कर तत्काल कार्य प्रगति की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि हजारों बच्चे इस मार्ग से आना-जाना करते हैं। जनहित में इस सड़क का समय पर संधारण हो जाना था मगर इच्छाशक्ति के अभाव में अधिकारी मांग पत्र का इंतजार करते हैं। बेहतर होगा कि जनप्रतिनिधि और अधिकारी जनता की शिकायत से पहले ही संज्ञान में लेकर जनहित के ऐसे कार्यों को अवश्य पूरा कर लें। श्री सेन ने बताया कि 23 मार्च को मध्यप्रदेश, हरियाणा, गुजरात और राजस्थान दौरे से लौटते ही वो स्वयं सड़क का संधारण कार्य का निरीक्षण करेंगे।

READ MORE  अमलेश्वर बना पंचायत से सीधे नगरपालिका, सीएम ने 22 पदाधिकारियों को दिलाई शपथ
Share this