अंतत: ममता चंद्राकर को हटाने राज्यपाल ने जारी किया आदेश

Share this

रायपुर। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ की कुलपति मोक्षदा चंद्राकर (ममता चंद्राकर) को कुलपति पद से हटाये जाने के आदेश राज्यपाल के हस्ताक्षर से राजभवन से शुक्रवार को जारी किये गये।

राजभवन की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय अधिनियम 1956 की धारा 17-ए में निहित प्रावधान के तहत राज्यपाल एवं कुलाधिपति इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ द्वारा मोक्षदा चंद्राकर को इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के कुलपति पद से तत्काल प्रभाव से हटाये जाने का आदेश दिया है। मोक्षदा चंद्राकर को पद से हटाये जाने के फलस्वरूप इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में नये कुलपति की नियुक्ति होने तक संभागायुक्त दुर्ग, संभाग को तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ का कुलपति का दायित्व सौंपा गया है।

Share this
READ MORE  उत्तराकाशी में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत 6 लोगों की मौत