बड़ी खबर : जेल से बाहर आते ही देवेंद्र के खिलाफ एक और FIR, जश्न मनाना पड़ा भारी

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

रायपुर। जेल से रिहा होने के बाद भी विधायक देवेंद्र यादव की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। दरअसल, 6 महीने के बाद कल विधायक देवेंद्र यादव जेल से रिहा हुए। देवेंद्र यादव की रिहाई पर नेताओं और समर्थकों ने सेंट्रल जेल के बाहर सड़क पर जश्न मनाना शरू कर दिया। मामले में विधायक देवेंद्र यादव समेत 13 लोगों के खिलाफ गंज थाना में एफआईआर दर्ज किया गया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

 

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत के बाद कल शाम देवेंद्र यादव जेल से रिहा हुए। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने सेंट्रल जेल के सड़क पर ही इसका जश्न मनाया। जिससे काफी जाम की स्थिति बन गई थी। इसी मामले को लेकर गंज थाना पुलिस ने BNS की धारा 126(2), 3(5) तलक तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

 

इन कांग्रेस नेताओं पर FIR दर्ज किया गया है, देवेन्द्र यादव, सुबोध हरितवाल, शांतनु झा,

आकाश शर्मा, शोएब ढेबर, अतीक मेमन, फराज, फरदीन खोखर, अनवर हुसैन, शेख वसीम, नीता लोधी, बाबी पांडे,

शिबली मेराज खान।

Share this
READ MORE  मथुरा नाव हादसा: लापरवाहियों के चलते गई 10 लोगों की जान