ओडिशा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर माओवादियों द्वारा जंगल में छुपाए हथियार और IED का डंप बरामद 

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

जगदलपुर। ओडिशा के मलकानगिरी जिले में सुरक्षा बलों को माओवादियों के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। डिस्ट्रिक्ट वॉलंटियर फोर्स (DVF) ने बुधवार तड़के ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा से लगे जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाकर माओवादी डंप बरामद किया। इसमें हथियार, आईईडी, क्लेमोर माइन और अन्य माओवादी सामग्री शामिल है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

आत्मसमर्पित माओवादियों से मिले इनपुट पर अभियान

सुरक्षा बलों को आत्मसमर्पण कर चुके माओवादियों से पूछताछ के दौरान कुछ अहम जानकारी मिली थी। इसके आधार पर DVF की टीम ने मथिली थाना क्षेत्र के चेरकोटला, किर्मिती, कोटवापादर और कडाभाटा के जंगलों में तलाशी अभियान चलाया। यह क्षेत्र छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के दरभा और सुकमा जिले के पुषपाल थाना क्षेत्रों से सटा हुआ है।

हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद

सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को तीन देसी बंदूकें, अलग-अलग वजन के कई IED, दो क्लेमोर माइन, कोडेक्स वायर, माओवादी बैनर और अन्य सामान मिला। बरामद सामग्री को सुरक्षा मानकों के तहत कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

संवेदनशील इलाका होने के कारण बढ़ाई गई निगरानी

ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा से लगा यह वन क्षेत्र लंबे समय से माओवादी गतिविधियों के लिहाज से संवेदनशील माना जाता रहा है। ऐसे में हथियार और विस्फोटक सामग्री का डंप मिलना सुरक्षा बलों के लिए अहम कामयाबी मानी जा रही है।

इलाके में सर्च ऑपरेशन और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है। सुरक्षा बल आसपास के जंगलों में भी माओवादी गतिविधियों और संभावित ठिकानों की तलाश कर रहे हैं।

Share this
READ MORE  चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ में भी बढ़ाई SIR की समय सीमा, 18 तक जमा कर सकेंगे गणना पत्रक