साइंस कालेज की पार्किंग से डिक्की लाक तोड़ मोबाइल पार करने वाला गिरफ्तार

Share this

दुर्ग न्यूज, 25 मार्च। मोहन नगर थाना क्षेत्र से परीक्षा देने आए छात्रों के वाहन की डिक्की से मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने धरदबोचा है।
मोहन नगर थाना प्रभारी ने बताया कि कल तुषार साहू निवासी ग्राम तिरगा जिला दुर्ग रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने दोस्त गौतम और योगेश के साथ बीए की परीक्षा देने दोपहर ढाई बजे के करीब साइंस कॉलेज दुर्ग गया था। जहाँ पर अपनी एक्टीवा को खड़ी कर एक्टीवा की डिक्की में तीनों अपना मोबाईल फोन रखकर परीक्षा देने अंदर चले गये। परीक्षा देकर वापस आकर देखे तो मोबाईल फोन डिक्की में नहीं था, कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। एसपी डाक्टर अभिषेक पल्लव ने थाना एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम गठित कर पतासाजी हेतु लगाया गया था। टीम द्वारा घटनास्थल का सूक्ष्मता से निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई गयी। पतासाजी हेतु विशेष सूत्र लगाये गये, घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फूटेज प्राप्त कर उनका विस्तृत रूप से अवलोकन किया गया। जिससे आरोपी का अस्पष्ट फूटेज प्राप्त हुआ। जिसे विशेष सूत्रों के माध्यम से लोगों को दिखाकर पतासाजी के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान पता चला कि फूटेज से मिलता जुलता एक युवक ग्रीन चौक के पास मोबाईल फोन बेचने के लिये लोगों से चर्चा कर रहा है। सूचना पर टीम द्वारा घेराबंदी कर ग्रीन चौक के पास गणेश वर्मा नाम के युवक को पकड़ा गया। प्रारंभिक पूछताछ पर वह गुमराह करता रहा किंतु सख्ती बरतने पर करीब 10 दिन पूर्व अपनी बहन को परीक्षा देने साइंस कॉलेज दुर्ग छोडने जाना और वहां पर एक एक्टीवा की डिक्की से 3 नग एंड्रायड मोबाईल फोन को चोरी कर अपने पास रखे होना, बेचने के लिये प्रयास करना बताया। आरोपी के कब्जे से एक वनप्लस 9 प्रो, पोको एक्स-3, ओप्पो वन राईनो एक्स-3 फोन बरामद कर जब्त किया गया। आरोपी गणेश वर्मा पिता विनोद वर्मा (26 वर्ष) निवासी पानी टंकी के पास जिला राजनांदगांव को गिरफ्तार किया गया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  ड्रग्स केस में नव्या मलिक और विधि अग्रवाल की रिमांड 15 सितंबर तक बढ़ी