आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में प्रतिनियुक्ति एवं संविदा भर्ती 

Share this

दुर्ग न्यूज, 11 मई। जिले में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मर्रा, स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बेल्हारी, स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय निकुम, स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जामुल, स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तितुरडीह, स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय घुघवा क, स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय अहिवारा, स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जामगॉव एम, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय छावनी, स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय भिलाई 3 के लिए व्याख्याता,शिक्षक, सहायक शिक्षक, व्यायाम शिक्षक, ग्रंथपाल व कम्प्यूटर शिक्षक के संविदा/ प्रतिनियुक्ति पदों हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी अभय जयसवाल से प्राप्त जानकारी अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी 30 मई तक कार्यालयीन समय प्रातः 10ः30 बजे से 5 बजे तक कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, दुर्ग पिन कोड 491001 के पते पर अपना आवेदन स्पीड पोस्ट, पंजीकृत डाक द्वारा जमा कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात् प्राप्त आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जायेंगे। जिले के वेबसाईट पर विज्ञापन की विस्तृत जानकारी का अवलोकन कर सकते हैं।

Share this
READ MORE  जेईई मेंस रिजल्ट 2023 में दुर्ग के सिद्धार्थ ने हासिल की एआईआर रैंक 342, जिले में प्रथम और छग में तीसरा स्थान, आईआईटी मुंबई में सीएसपी ब्रांच पाना है लक्ष्य