राज्य स्तरीय ओपन रेपिड शतरंज स्पर्धा का शुभारंभ आज, दुर्ग में छत्तीसगढ़ के शतरंज खिलाड़ियों का जमावड़ा

Share this

दुर्ग न्यूज, 14 म‌ई। जिला शतरंज संघ दुर्ग द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के सहयोग से खालसा पब्लिक स्कूल में राज्य स्तरीय ओपन रेपिड शतरंज स्पर्धा का उद्घाटन राज्य पिछड़ा वर्ग के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री आरएन वर्मा, खालसा एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष एवं समस्त पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश मंत्री अशोक राठी, लोहाना महाजन के अध्यक्ष राजेश राजा, एमआईसी प्रभारी मनदीप सिंग भाटिया, प्रदेश शतरंज संघ के सचिव हेमंत खूटे, इंटरनेशनल आर्बिटर अलंकार भिवगड़े, विमल तिवारी की उपस्थिति में किया गया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

जिला शतरंज संघ अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत एवं कोषाध्यक्ष तुलसी सोनी ने बताया कि स्पर्धा में छत्तीसगढ़ के लगभग 200 खिलाड़ी भाग लेंगे। स्पर्धा में आयु सीमा निर्धारित नहीं है अतः इसमें किसी भी उम्र के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। स्पर्धा में कुल 26 हजार रूपये नगद के 15 पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके अलावा अंडर- 7,9, 11,13,15 में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को ट्राफी प्रदान किया जाएगा। स्पर्धा में बेस्ट दुर्ग, बेस्ट वेटरन, बेस्ट दिव्यांग एवं बेस्ट फीमेल खिलाड़ी को भी ट्राफी प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा विशेष प्रोत्साहन पुरस्कार तथा अन्य सभी खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। स्पर्धा में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को इ सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  राज्य पात्रता परीक्षा, व्यापम के पोर्टल पर कर सकते हैं आनलाइन आवेदन 9 जून तक