दूसरे छात्र के बदले फर्जी दस्तावेज से फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जाम देने आया लखनऊ का युवक भिलाई में गिरफ्तार, कितनी रकम मिली, किसके कहने पर छात्र इस फर्जीवाड़ा में हुआ शामिल, पूछताछ में जुटी दुर्ग पुलिस

Share this

दुर्ग न्यूज, 1 अगस्त। दुर्ग पुलिस ने फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन में दूसरे डॉक्टर की सीट पर बैठकर परीक्षा देने वाले मुन्ना भाई को गिरफ्तार किया है। एक अन्य कैंडिडेट ने इसकी शिकायत पुलिस को की थी जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

पुरानी भिलाई थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि पार्थिवी कॉलेज सिरसाकला में बीते 20 जुलाई को फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन की परीक्षा आयोजित गई थी। एग्जाम होने के बाद उपासना चन्द्राकर नामक प्रतियोगी ने पुलिस में लिखित शिकायत की थी कि इस परीक्षा में एक मुन्ना भाई भी बैठा था। उसने बताया कि एफएमजीई की परीक्षा में रिबादिया धुरविल कुमार हर्षद भाई की जगह किसी और ने परीक्षा दी है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने दस्तावेजों की जांच की, जिसमें शिकायत सही पाई गई। पुलिस ने जब इस मामले की तस्दीक की तो पता चला कि परीक्षा लखनऊ निवासी मनीष यादव ने दी है। पुलिस ने आरोपी मनीष यादव के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471, 34 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

टीआई मनीष शर्मा ने बताया कि जांच में मकान नंबर 537/3 पश्चिम बिहार कॉलोनी गोमती नगर लखनऊ निवासी मनीष यादव (31 वर्ष) द्वारा दूसरे के बदले परीक्षा में बैठने पहले फर्जी दस्तावेज बनाए। उसके बाद वो परीक्षा केन्द्र पार्थिवी कॉलेज पहुंचा और खुद को रिबादिया धुरविल कुमार हर्षद भाई बताते हुए उसकी जगह परीक्षा दी। पुलिस इस मामले में पूछताछ कर रही है कि वो किसके कहने पर यहां परीक्षा देने आया? उसे इसके लिए कितने रुपए का लालच दिया गया, साथ ही इसमें किन किन और लोगों की संलिप्तता है?

READ MORE  UBGL सेल विस्फोट में घायल जवान हुआ शहीद, हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत
Share this