राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध मिलेट्स उत्पाद एवं स्मृति चिन्ह किये भेंट

Share this

दुर्ग न्यूज, 2 सितंबर। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के छत्तीसगढ़ के प्रवास के अंतिम दिन राजभवन में उन्हें ससम्मान बिदाई दी गई। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन द्वारा श्रीमती मुर्मू को छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध मिलेट्स उत्पाद भेंट किये गये, जिसमें रागी, कोदो, कुटकी, ज्वार, आदि के उत्पाद शामिल थे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

साथ ही श्रीमती मुर्मू कोे छत्तीसगढ़ की पहचान, विश्व प्रसिद्ध कोसा के वस्त्र और छत्तीसगढ़ के जनजाति समुदाय के नृत्य को दर्शाता हुआ बेल मेटल से निर्मित स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सुप्रभा हरिचंदन भी उपस्थित थीं। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने श्री हरिचंदन को ‘राष्ट्रपति भवन चित्रित‘ काष्ठकला भेंट की।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  मुंबई में होर्डिंग गिरने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हुई, 44 घायलों का चल रहा उपचार