कोल घोटाला: ED की स्पेशल कोर्ट ने दो विधायकों, कांग्रेस नेताओं सहित 11 को जारी किया नोटिस

Share this

दुर्ग न्यूज, 23 सितंबर। छत्तीसगढ़ कोल घोटाला मामले में स्पेशल कोर्ट ने भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव, कांग्रेस विधायक चंद्रदेव राय और आईएएस रानू साहू समेत 11 लोगों को नोटिस जारी किया है। ईडी ने इन सभी को कोल परिवहन घोटाला के मामले में आरोपी बनाया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

शनिवार को रायपुर के स्पेशल कोर्ट में मामले की सुनवाई हुई। 18 अगस्त को अभियोजन द्वारा दायर की गई शिकायत को स्वीकार कर लिया गया है। इस मामले में विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत ने नोटिस जारी कर 25 अक्टूबर को सभी आरोपियों को पेश होने का आदेश दिया है।

 

अब दोनों कांग्रेस विधायक समेत सभी आरोपियों की मुश्किलें बढ़ गई है। 25 अक्टूबर से पहले अगर अग्रिम जमानत नहीं ली गई तो सभी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल जाना पड़ सकता है।

 

आपको बता दें ईडी ने इस मामले में विधायक देवेन्द्र यादव, विधायक चंद्रदेव राय, कांग्रेस नेता आरपी सिंह, विनोद तिवारी, नारायण साहू, रोशन सिंह, पीयूष साहू, मनीष उपाध्याय, निखिल चंद्राकर और निलंबित आईएएस रानू साहू को आरोपी बनाया है। इनमें से दो आरीपी रानू साहू और निखिल चंद्राकर जेल में है। बाकी के 9 आरपियों को ईडी ने अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है।

Share this
READ MORE  सम्पूर्ण भारत के 85 कलाकारों को पहली बार "झंकृति" पुरस्कार