सदन में गूंजा PDS दुकानों की स्टॉक में गड़बड़ी का मामला, जांच कराएगी विष्णुदेव सरकार

Share this

दुर्ग न्यूज़, 06 फरवरी। पीडीएस दुकानों में स्टॉक की जाँच का मामला सदन में गूंजा। बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक ने मामला उठाते हुए सदन की कमेटी बनाकर मामले की जांच कराने की मांग की। मंत्री दयालदास बघेल ने माना कि गड़बड़ी हुई है। इसके साथ ही उन्होंने मामले की जांच कराने की बात कही। बीजेपी विधायक कौशिक के सवाल के जवाब में खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने कहा कि पूर्व खाद्य मंत्री ने 24 मार्च तक स्टॉक सत्यापन पूरा करने की बात कही गई थी, लेकिन उस अवधि में सत्यापन पूरा नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि 216 करोड़ रुपए का चावल स्टॉक में कम पाया गया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

इस पर धरमलाल कौशिक ने कहा कि सदन की कमेटी बनाकर इस मामले की जाँच कराई जाये। केंद्र सरकार के भेजे गये चावल में गड़बड़ी हुई। इस मामले में क्या कार्रवाई की गई। धरमलाल कौशिक के साथ भाजपा विधायक अजय चंद्राकर और राजेश मूणत ने भी कार्रवाई की मांग की। संसदीय कार्य मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि विधायकों की कमेटी से इस पूरे मामले की जांच कराई जाएगी।

 

धरमलाल कौशिक ने इसके पहले सवाल किया कि पूर्व खाद्य मंत्री ने इसी सदन में पूछे गये एक सवाल के जवाब में कहा था कि 23 मार्च 2022 तक स्टॉक का परीक्षण कर रिपोर्ट पेश की जाएगी, लेकिन रिपोर्ट पेश नहीं किया गया? उन्होंने कहा कि 24 मार्च तक परीक्षण कर जवाब देने की बात कही थी, लेकिन 23 मार्च को ही सत्रावसान कर दिया गया था। इसके बाद कोर्ट में मामला होने की बात कहकर जानकारी छिपाई। आरोप है कि पीडीएस चावल में गोरखधंधा चल रहा है।

READ MORE  गले में लटकाकर खुद बजाया वाद्ययंत्र; गौरा-गौरी कार्यक्रम में पूर्व गृहमंत्री को झूमता देख लोगों हुए उत्साहित | In the Gaura-Gauri program organized in Korba district, former Home Minister Nankiram Kanwar danced to the beat of Mandar
Share this