लोकसभा चुनाव: दुर्ग संगठन जिला के चारों विधानसभाओं में चुनाव कार्यालय का आज उदघाटन

Share this

दुर्ग न्यूज़, 29 फरवरी। जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने बताया कि 11 फरवरी को लोकसभा स्तरीय बैठक हुई थी जिसमें तय रणनीति के अनुसार 29 फरवरी 2024 को विधानसभा स्तरीय चुनाव कार्यालय खोले जाने का निर्णय हुआ था। इसी तारतम्य में 29 फरवरी को दोपहर 12 बजे अहिवारा विधानसभा के चुनाव कार्यालय का श्रीगणेश वसुंधरा नगर भिलाई 3 में किया जाएगा। इसके बाद पाटन विधानसभा के लिए चुनाव कार्यालय का उदघाटन दोपहर 1 बजे बिजली ऑफिस के सामने पाटन नगर में होगा। दोपहर 2 बजे दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ कृष्णा टॉकीज रोड रिसाली में किया जाएगा। दुर्ग शहर विधानसभा चुनाव का कार्यालय शाम 4 बजे गौरव पथ पद्मनाभपुर स्थित पटेल कॉम्प्लेक्स में होगा।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

उक्त चारों विधानसभाओं के कार्यालय उदघाटन में दुर्ग लोकसभा प्रभारी एवं पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, दुर्ग सांसद विजय बघेल, लोकसभा सह प्रभारी राजीव अग्रवाल, लोकसभा संयोजक अवधेश चंदेल, लोकसभा सहसंयोजक प्रीतपाल बेलचंदन, दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष महेश वर्मा, विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, विधायक ललित चंद्राकर, विधायक गजेंद्र यादव, पूर्व विधायक रमशीला साहू, जागेश्वर साहू, लाभचंद बाफना, सांवलाराम डहरे, बालमुकुंद देवांगन, कैलाश शर्मा, जिला भाजपा महामंत्री सुरेंद्र कौशिक, प्रेमलाल साहू, योगेंद्र सिंह, दुर्ग विधानसभा संयोजक राजेंद्र कुमार पाध्ये, पाटन विधानसभा संयोजक दिलीप साहू, अहिवारा विधानसभा संयोजक रविशंकर सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। विधानसभा कार्यालयों के उदघाटन की तैयारी के लिए भाजपा दुर्ग-भिलाई के समस्त जिला भाजपा पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों को जिम्मेदारी दी गई है।

Share this
READ MORE  दुर्ग में भाजपा प्रत्याशी 27 को दाखिल करेंगे सामूहिक नामांकन