धान की अंतर राशि 12 मार्च को जारी होगी, CM साय ने की घोषणा

Share this

दुर्ग न्यूज़ (जशपुर), 2 मार्च।‌ धान की अंतर राशि पाने का इंतजार अब अन्नदाताओं का खत्म होने वाला है। मुख्यमंत्री ने धान की अंतर राशि देने की तारीख का ऐलान कर दिया है। जशपुर दौरे पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि 12 मार्च को किसानों को धान की अंतर राशि का भुगतान कर दिया जायेगा। किसानों के खाते में लगभग 13 हजार करोड़ रूपये प्रदान किये जायेंगे।

किसान धान की अंतर राशि के भुगतान का इंतजार कर रहे थे। अब मुख्यमंत्री ने तारीख का ऐलान कर किसानों का इंतजार खत्म कर दिया है। आपको बता दें कि धान की अभी खरीदी समर्थन मूल्य पर की गयी है, जबकि चुनावी घोषणा पत्र में भाजपा ने किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल में धान खरीदी का वादा किया था। अब करीब 900 रुपये प्रति क्विंटल की अंतर राशि का राज्य सरकार 12 मार्च को भुगतान करेगी।

मुख्यमंत्री साय ने तामामुंडा में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पत्थलगांव में लिंक कोर्ट प्रारंभ किया जायेगा। इस घोषणा से जिलेवासियों को न्याय के लिए दूर तक नहीं भटकना होगा। वहीं गिरी गोवर्धन पर्वत के सुगम सीसी मार्ग निर्माण हेतु 32 लाख रूपये, फरसाबहार में सांस्कृतिक मंडप हेतु 10 लाख, शिवमन्दिर से कासाटोली हेतु 12 लाख रूपये की घोषणा की गई है।

Share this
READ MORE  तातापानी महोत्सव का किया शुभारंभ, 15 जनवरी को मशहूर सिंगर शान देंगे प्रस्तुति | CM Bhupesh Baghel flew kite with children, 3-day Tatapani Festival inaugurated, famous singer Shaan will perform on January 15