BAMS और BHMS में प्रवेश के लिए परीक्षा आवेदन 9 मार्च तक 

Share this

दुर्ग न्यूज़, 2 मार्च। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा स्नातक चिकित्सा पाठ्यकमों में प्रवेश हेतु जारी किये गये इन्फॉर्मेशन बुलेटिन एवं छत्तीसगढ़ शासन, चिकित्सा शिक्षा (आयुष) विभाग, मंत्रालय की अधिसूचना 6 सितम्बर 2023 द्वारा जारी किये गये ‘‘छत्तीसगढ़ आयुष स्नातक पाठ्यकम प्रवेश नियम, 2023‘‘ में दिये गये निर्देश-प्रावधान अनुसार शैक्षणिक सत्र 2024-25 में छत्तीसगढ़ राज्य के शासकीय एवं निजी क्षेत्र के आयुर्वेद एवं होम्योपैथी चिकित्सा महाविद्यालयों के बीएएमएस., बीएचएमएस. पाठ्यकमों में प्रवेश केवल राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (यूजी)-2024 के मेरिट (प्रावीण्यता) सूची के आधार पर किये जायेंगे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

इसके लिए प्रदेश स्तर पर कोई प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा जारी विज्ञापन में ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 मार्च 2024 रात्रि 9 बजे तक एवं ऑनालईन फीस जमा करने की अंतिम तिथि 9 मार्च 2024 रात्रि 11.50 बजे तक निर्धारित है। विस्तृत विवरण राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की वेबसाईट www.nta.ac.in, https://exams.nta.ac.in/NEET पर उपलब्ध है। उक्त पाठ्यकमों में प्रवेश हेतु प्रदेश के इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि, समय तक आवेदन कर सकते हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘मंदिर स्वच्छता अभियान’ में लिया हिस्सा, राम मंदिर में की साफ-सफाई