मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘मंदिर स्वच्छता अभियान’ में लिया हिस्सा, राम मंदिर में की साफ-सफाई

Share this

दुर्ग न्यूज़, 14 जनवरी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज मकर संक्रांति के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित श्री राम मंदिर पहुँचे। उन्होंने भगवान राम, माता जानकी की विधि-विधान से पूजा अर्चना की।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर में की साफ सफाई। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीराम जन्म भूमि अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी के पहले सभी लोगों से मंदिरों,आस्था केंद्रों की साफ-सफाई करने का आव्हान किया है।

 

छत्तीसगढ़ में भी ‘श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव‘ धूमधाम से मनाने की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। पूरे छत्तीसगढ़ में आम जनता, मानस मंडलियों, स्थानीय नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों, धार्मिक ट्रस्ट और मंदिर समितियों की भागीदारी से भव्य भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

Share this
READ MORE  बलौदाबाजार घटनास्थल पहुंचे बैज, बघेल और महंत,सीएम साय से की इस्तीफे की मांग