अंगीठी ने फिर ली 6 लोगों की जान, बंद कमरे में मिली सभी की लाश

Share this

दुर्ग न्यूज़, 14 जनवरी। राजधानी दिल्ली में अंगीठी ने फिर 6 लोगों की जान ले ली। ठंड से बचने के लिए रात में आग जलाना दो परिवारों के लिए जानलेवा साबित हो गया। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुट गई है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

जानकारी के अनुसार, पहली घटना आउटर नॉर्थ दिल्ली के खेड़ा इलाके की है। यहां घर में 4 लोगों की लाश मिली है। इनमें पति-पत्नी और दो बच्चे शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था। कमरे में अंगीठी जली हुई थी। धुआं होने की वजह से सफोकेशन से चारों लोगों की दम घुटने से मौत हुई होगी। घटना में जिन दो बच्चों की मौत हुई है, उनमें एक की उम्र 7 साल और दूसरे की 8 साल है। फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

 

पश्चिमी दिल्ली में 2 लोगों की मौत

 

इस बीच पश्चिमी दिल्ली के इंद्रपुरी इलाके में भी घर के अंदर दो लोग बेहोशी की हालत में मिले थे। उनके घर के अंदर अंगीठी जली हुई थी। दोनों नेपाली मूल के हैं। मरने वालों में एक शख्स की उम्र 50 और दूसरे की लगभग 28 साल थी। माना जा रहा है कि दम घुटने से दोनों की मौत हुई। हालांकि पोस्टमॉर्टम के बाद असल वजह का खुलासा होगा।

Share this
READ MORE  शराब नीति मामला : CM अरविंद केजरीवाल को जारी 9 वां समन