दो मंजिला मकान में लगी भीषण आग, 3 मासूमों समेत 5 लोग जिंदा जले

Share this

दुर्ग न्यूज़ (लखनऊ), 6 मार्च। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक दो मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। इसमें तीन मासूम बच्चे भी शामिल है। वहीं चार अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना काकोरी के हाता हजरत साहब इलाके में मंगलवार रात हुई।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

मिली जानकारी के अनुसार, हाता हजरत साहब निवासी 50 वर्षीय मुशीर अली जरदोजी का काम करने के साथ-साथ पटाखा कारोबारी भी थे। मंगलवार रात करीब साढ़े 10 बजे उनके मकान की दूसरी मंजिल पर आग लग गई। आग लगने के कुछ ही मिनट बाद सिलिंडर में तेज धमाका हुआ। जब तक मकान के भीतर से लोग बाहर निकल पाते तब तक आग पूरे मकान में फैल गई।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

 

 

आग और सिलिंडरों में धमाकों की घटना इतनी भयानक थी कि कमरे की छत और दीवारें ढह गईं। धमाकों की आवाज दूर तक लोगों को सुनाई पड़ी। गांव के लोग घरों से निकले तो मुशीर का घर लपटों से घिरा देख सन्न रह गए। देखते ही देखते सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई।

 

हादसे में मुशीर, उनकी पत्नी हुस्ना बानो (45), उनकी भतीजी राइया (5)और दो भांजी 2 वर्षीय हिबा और 3 वर्षीय हुमा जिंदा जल गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों ने मकान के भीतर फंसी मुशीर की दोनों बेटियों इंशा (16)और लकब (18) के अलावा 30 वर्षीय बनोई अजमत और भतीजी 17 वर्षीय अनम को बाहर निकाला। चारों को ट्रामा में भर्ती कराया है। सभी की हालत गंभीर है।

READ MORE  Big Breaking: भजन लाल शर्मा के हाथों में राजस्थान की कमान, होंगे नए मुख्यमंत्री
Share this