
दुर्ग न्यूज़, 10 मार्च। राजिम कुम्भ कल्प 2024 में डॉ प्रियंका बिस्सा व्यास टीम, नेहरू युवा केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मगरलोड एवं छत्तीसगढ़ नर्सिंग कॉलेज के सहयोगी युवा साथियों द्वारा वृहद् स्तर पर निःशुल्क रक्त प्रशिक्षण शिविर “रक्तवीर” स्वास्थ्य शिक्षा एवं जागरूकता अभियान चलाया गया|

इस “रक्तवीर” अभियान को विराट संत समागम में मात्र पांच दिनों में 23,180 लोगों को ब्लड टेस्ट कार्ड उपलब्ध कर नया विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया गया। इस ब्लड टेस्ट कार्ड में हाइट (लम्बाई), वेट (वजन), ब्लड प्रेशर, शुगर, ब्लड ग्रुप, हीमोग्लोबिन, सिकलिंग एवं एच.आई.वी. की निःशुल्क जाँच किया गया। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की प्रतिनिधि सोनल शर्मा ने विधिवत पूरी जाँच के उपरांत विश्व रिकॉर्ड की घोषणा की। मुख्यमंत्री की पत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय, धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल एवं गरियाबंद विधायक रोहित साहू द्वारा सम्मानित किया गया।
शासकीय स्वास्थ्य विभाग मगरलोड की बीएमओ डॉ शारदा ठाकुर ने बताया कि प्रशिक्षण कराने वालों में 65% लोगों को बीपी, शुगर की भी जानकारी नहीं थी लेकिन रक्तवीर अभियान से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लाखों लोगों तक पहुँची। नेहरु युवा केंद्र जिला अधिकारी अर्पित तिवारी, छ.ग नर्सिंग की प्रशासनिक अधिकारी भारवी वैष्णव प्राचार्य श्री कर्ष गुरु डॉ वासु वर्मा ने सभी स्वयंसेवकों का उत्साह बनाये रखा व प्रोत्साहित किया।

राष्ट्रपति सम्मानित डॉ प्रियंका बिस्सा व्यास ने बताया कि ब्लड प्रेशर, शुगर व बीएमआइ के नियंत्रण से व्यक्ति निरोगी रहता है। इस अभियान में लोगों में जागरूकता लाने के लिए पूरे मेला में घूम-घूम कर जाँच की गयी जो सबसे चुनौतीपूर्ण रहा। इस अभियान में 195 वालंटियर्स व सहयोगी अजय बोराल, अंकिता टंडन, ऐश्वर्य,सृष्टि, विनय, आशी, मुस्कान एवं लैब टीम में किशोर देवांगन, संतोष, तरुण, गार्गीशंकर सेन, रितेश, संजय एवं भुवन का विशेष योगदान रहा।
