बड़ी खबर : नवा रायपुर बनेगा आईटी कंपनियों का हब, 90 हजार वर्ग फीट बिल्ट-अप एरिया में दो कंपनियां करेंगी काम

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

० सीएम साय और ओपी चौधरी कल दो आईटी कम्पनियों को संचालन हेतु सौपेंगे बिल्ट-अप एरिया आवंटन आदेश

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

 

० 2200 युवाओं को मिलेगा रोजगार

 

० सीबीडी में आईटी इकाईयों के संचालन के लिए 2.80 लाख वर्गफीट

दुर्ग न्यूज़, 10 मार्च। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी 11 मार्च को दो आईटी कंपनियों को नवा रायपुर के सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट में 90 हजार वर्ग फीट बिल्ट-अप एरिया का आबंटन आदेश सौपेंगे। जहां ये कंपनियां आईटी इकाईयों की स्थापना तथा संचालन करेंगी।

 

 

मुख्यमंत्री श्री साय और वित्त मंत्री श्री चौधरी की मंशा के अनुरूप नवा रायपुर अटल नगर को इनोवेशन हब के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है, इसी क्रम में सर्विस सेक्टर उद्योगों को आकर्षित करने के लिए अनुकूल नीति एवं परिस्थितियां समग्र रूप से निर्मित की गई हैं, ताकि आईटी कंपनियां नवा रायपुर में अपनी इकाईयां लगाने के लिए प्रोत्साहित हो सकें। छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने की संकल्पना को साकार करने हेतु आईटी कंपनियों को आकर्षक दर तथा शर्तों पर फर्निशड बिल्ट-अप स्पेस आईटी-आईटीज इकाई स्थापित करने के लिए आबंटित किया जा रहा है।

 

नवा रायपुर अटल नगर, सेक्टर-21 में प्राधिकरण द्वारा बहुमंजिला रिटेल कॉम्प्लेक्स तथा कमर्शियल काम्प्लेक्स का निर्माण किया गया है। इस बहुमंजिला काम्प्लेक्स में आईटी-आईटीज कंपनियों को आबंटन हेतु लगभग 2 लाख 80 हजार वर्गफीट बिल्ट-अप क्षेत्रफल चिन्हांकित किया गया है। जिसमें आईटी-आईटीज संबंधित कार्यालयों के संचालन से लगभग 10,000 कुशल रोजगार अवसरों का प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सृजन होगा।

READ MORE  भाजपा ने अजजा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की सूची जारी की | BJP released the list of state executive of AJJA Morcha

 

प्रथम चरण में प्राधिकरण को 2 कंपनियों मेसर्स स्क्वेयर बिजनेस सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड हैदराबाद एवं मेसर्स रेडिकल माइंड्स टेक्नॉलाजिस प्राइवेट लिमिटेड नई दिल्ली से आवेदन प्राप्त हुये हैं। दोनों आवेदकों का कुल वार्षिक टर्न ओवर 110 करोड़ रूपए से ऊपर है, जिनमें वर्तमान में लगभग 6,500 कुशल कर्मचारी आईटी-आईटीज संबंधित गतिविधियों में कार्यरत है। आवेदनकर्ताओं द्वारा कुल 90 हजार वर्गफीट के बिल्ट-अप हेतु आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिससे लगभग 2,200 कुशल रोजगार के अवसरों का सृजन होगा।

 

इस संबंध में प्राधिकरण द्वारा पुनः आवेदन आमंत्रित किये गये हैं, जिसमें मेसर्स टेल परफॉर्मेंस प्राइवेट लिमिटेड गुरूग्राम एवं मेसर्स एचआरएच नेक्सट सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड हैदराबाद से आवेदन अपेक्षित है। उक्त कंपनियों द्वारा लगभग 1 लाख 60 हजार वर्गफीट में आईटी-आईटीज इकाईयों के संचालन हेतु आवेदन किये जाने की संभावना है, जिससे लगभग 3,800 कुशल रोजगार के अवसरों का सृजन होगा।

Share this