जम्मो महतारी-बहिनी मन ला बधाई, खाता म आगे पहिली किस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बटन दबाकर महतारी वंदन योजना की राशि ट्रांसफर की

Share this

दुर्ग न्यूज़, 10 मार्च। महतारी वंदन योजना कार्यक्रम में पीएम मोदी ऑनलाइन जुड़े और पात्र महिलाओं को 1-1 हजार रुपए ट्रांसफर किया। गौरतलब है कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल करते हुए राज्य सरकार द्वारा 1 मार्च 2024 से महतारी वंदन योजना लागू की गई है। योजना के तहत 21 वर्ष से अधिक आयु की पात्र विवाहित महिलाओं को एक-एक हजार रूपए की मासिक वित्तीय सहायता दी जा रही है। पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम में कहा, हमारी सरकार के बीते 10 वर्ष महिलाओं के मान-सम्मान, समृद्धि और सुरक्षा को समर्पित रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना कार्यक्रम में शामिल होकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। आज मुझे नारीशक्ति को सशक्त बनाने वाली ‘महतारी वंदन योजना’ को समर्पित करने का सौभाग्य मिला है। ‘महतारी वंदन योजना’ के तहत छत्तीसगढ़ की 70 लाख से ज्यादा माताओं-बहनों को हर महीने 1 हजार रुपये देने का वायदा किया गया था। बीजेपी सरकार ने अपना वादा पूरा किया है।

Share this
READ MORE  सक्ती रेलवे स्टेशन पर जलता हुआ नीचे गिरा युवक, बिलासपुर के सिम्स भेजा गया | Caught the OHE wire by climbing on the goods train, badly scorched youth admitted to Sims