लोकसभा चुनाव 2024 : CG की 11 सीटों के लिए बनाए जाएंगे 24229 मतदान केंद्र, 2 करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

Share this

 

 

CEO रीना कंगाले की प्रेस कॉन्फ्रेंस 

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में होने वाले चुनाव को लेकर आज राज्य मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में 3 चरणों में मतदान होंगे। पहले चरण में 19 अप्रैल को बस्तर में चुनाव होगा। दूसरे चरण में 26 अप्रैल को कांकेर, महासमुंद और राजनादगांव में मतदान होगा। वहीं तीसरे और अंतिम चरण में 7 मई को रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, कोरबा और दुर्ग में चुनाव होंगे। लोकतंत्र के इस महापर्व में प्रदेश के 2 करोड़ 5 लाख 13 हजार 252 मतदाता मतदान करेंगे। मतदान के लिए प्रदेश में कुल 24109 केंद्र स्थापित किए जाएंगे।इसके साथ ही 120 सहायक मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। 900 से अधिक संगवारी केंद्र और 450 आदर्श मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। सभी मतदान केंद्रों पर बुजुर्गों और दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधा दी जाएगी। बुजुर्गों और दिव्यांगजनों के लिए डाक मतदान पत्र की सुविधा भी होगी।

 

आदर्श आचार संहिता लागू होते ही उड़नदस्ते के माध्यम से कार्रवाई की जा रही है। आचार संहिता के दौरान शासकीय वाहनों का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा। सरकारी खर्चे पर विज्ञापन पर रोक रहेगा। सरकारी खर्चों पर समाचार पत्रों पर राजनीतिक प्रकाशन नहीं किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाताओं से अपील की है कि मतदान का सदुपयोग करें। आचार संहिता के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मतदान दिवस पर लिमिट तय की गई है, अभ्यर्थी अभिकर्ता को विधानसभावार एक एक वाहन दिया जाएगा। वाहन के लिए सीईओ कार्यालय से अनुमति प्राप्त करनी होगी। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर अनुमति दी जाएगी, अधिकतम 10 वाहन रोड शो के लिए रख सकते हैं।

READ MORE  मुक्त विश्वविद्यालय की परीक्षाएँ 22 जून से होंगी प्रारंभ, 12 अगस्त तक दो पालियों में परीक्षा

 

शैक्षणिक संस्था, अस्पतालों के भवनों में चुनाव संचालन पर रोक रहेगा। सर्वोच्च न्यायालय के नियम के अनुसार रात 10 से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर बैन रहेंगे। किसी अभ्यर्थी का आपराधिक रिकॉर्ड होने पर तीन बार समाचार पत्र और टेलीविजन चैनल पर इसका प्रकाशन करवाना होगा। व्यय लेखन तीन भागों में प्रस्तुत करना होगा। पूरा लेखा-जोखा प्रस्तुत करना होगा। मतदाता प्रलोभन और लेन देन की शिकायत कर सकते हैं, गोपनीय शिकायत भी की जा सकती है। उस पर संज्ञान लेकर कार्रवाई की जाएगी।

 

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे। बस्तर और उससे जुड़े विधानसभा के लिए तैयारी की गई है। अभ्यर्थी की सुरक्षा, मतदाताओं की सुरक्षा के लिए इंतजाम किए गए हैं। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लिए IG को जिम्मेदारी दी गई है।

Share this