छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट आएंगे कल, कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ करेंगे बैठक

Share this

दुर्ग न्यूज़, 20 मार्च। लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। सभी पार्टी तैयारी में जुटी हुई है। इस बीच कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट दो दिन के दौरे पर कल छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वे 21 मार्च को दोपहर नियमित विमान से आने के बाद एयरपोर्ट से ही कार द्वारा पलारी, कसडोल, गिदौरी, रामगढ़ होकर जांजगीर जाएंगे। जहां कार्यकताओं की बैठक और चुनावी सभा लेंगे। सचिन रात को बिलासपुर में रात्रि विश्राम के लिए रूकेंगे और स्थानीय नेताओं के साथ बैठक करेंगे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

अगले दिन 22 मार्च को सुबह रायपुर आने के बाद सचिन पायलट राजीव भवन में रायपुर लोकसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे और इसके बाद 4.30 बजे के विमान से दिल्ली लौट जाएंगे।

Share this
READ MORE  सामाजिक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे; मकर संक्रांति पर्व की दी शुभकामनाएं | CM Bhupesh enjoyed kite flying in Khairagarh, came to participate in social program, wished Makar Sankranti festival