
राजनांदगांवएक घंटा पहले

- कॉपी लिंक

सीएम भूपेश बघेल पतंग उड़ाते हुए।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को नवगठित जिले खैरागढ़-छुईखदान-गंडई पहुंचे। यहां मकर संक्रांति के मौके पर खैरागढ़ के फतेह सिंह मैदान में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने पतंगबाजी का लुत्फ भी उठाया। वे यहां सामाजिक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। उन्होंने सभी लोगों को मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने एक दिवसीय प्रवास पर खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला पहुंचे थे। यहां उन्होंने साहू समाज के युवक-युवती परिचय सम्मेलन और नवनियुक्त पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की। इस दौरान समाज के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। यहां मुख्यमंत्री का अनोखा अंदाज नजर आया। उन्होंने लोगों के साथ मिलकर जमकर पतंगबाजी की। उनके साथ डोंगरगढ़ विधायक भुनेश्वर बघेल, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष नवाज खान और वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में जिला साहू संघ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

सीएम भूपेश बघेल ने लोगों को दी मकर संक्रांति की बधाई।
खैरागढ़ के राजा फतेह सिंह मैदान में हुए आयोजन में भारी संख्या में लोग उमड़े। यहां मकर संक्रांति का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इससे पहले शनिवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मकर संक्रांति के त्योहार पर बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में भी पहुंचे थे। यहां भी उन्होंने बच्चों और युवाओं के साथ मिलकर पतंग उड़ाई थी। यहां उन्होंने 3 दिवसीय तातापानी महोत्सव का भी उद्घाटन किया था।
