लोकसभा चुनाव: बस्तर से कवासी लखमा को बनाया प्रत्याशी, कांग्रेस की चौथी लिस्ट जारी 

Share this

दुर्ग न्यूज़ (बस्तर), 24 मार्च। बस्तर से मौजूदा सांसद दीपक बैज का टिकट काटकर कांग्रेस ने पूर्व मंत्री कवासी लखमा को टिकट दिया है। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की चौथी सूची जारी कर दी गई है। इसमें 45 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह राजगढ़ लोकसभा सीट, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय वाराणसी से, इमरान मसूद सहारनपुर से, वीरेंद्र रावत हरिद्वार से और दानिश अली अमरोहा से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस ने राजस्थान की नागौर सीट राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के लिए छोड़ी है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

सूची में मध्यप्रदेश की 12, उत्तर प्रदेश की नौ, तलिमनाडु की आठ, महाराष्ट्र की चार, राजस्थान की तीन, मणिपुर, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड की दो-दो लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, असम, छत्तीसगढ़, अंडमान-निकोबार और मिजोरम की एक-एक लोकसभा सीट के लिए भी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी गई है।

Share this
READ MORE  नाव में सवार हुए भगवान राम और लक्ष्मण, महाआरती में पहुंची हजारों की भीड़ | Raipur News: Jai Shri Ram written with 51 thousand lamps VIIDEO, Chhattisgarh News