दुर्ग में कल-परसों रिमझिम सावन मेला, समाजसेविका श्रीमती कौशल्या देवी साय होंगी मुख्य अतिथि

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

० नगर निगम की तैयारी पूरी,महापौर अलका बाघमार ने किया अधिकारियों के साथ निरीक्षण

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

दुर्ग। नगर निगम द्वारा इस वर्ष भी रिमझिम सावन-2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। सावन के उल्लास और महिलाओं की सहभागिता को समर्पित यह उत्सव 21 अगस्त से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक, खेलकूद, सांस्कृतिक एवं आकर्षक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेविका श्रीमती कौशल्या देवी साय तथा अति विशिष्ट अतिथि पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा डॉ. सरोज पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति में होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्रीमती अलका बाघमार करेंगी।

महिलाओं के लिए होंगे विविध मनोरंजक आयोजन, सावन क्वीन बनेगा विशेष आकर्षण

महापौर अलका बाघमार ने विवेकानंद भवन में कार्यक्रम की तैयारियों का किया निरीक्षण,निरीक्षण के दौरान सांस्कृतिक विभाग प्रभारी श्रीमती हर्षिका संभव जैन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग प्रभारी श्रीमती शशि साहू, प्रभारी आयुक्त मोहेंद्र साहू, कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा,सहायक अभियंता संजय ठाकुर, जलकार्य निरीक्षक नारायण ठाकुर सहित अधिकारी-कर्मचारियों के साथ उपस्थिति रहे।

आयोजन में महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़, मटकी फोड़, आलू दौड़, कंचा-चम्मच दौड़, बिंदी लगाओ प्रतियोगिता सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी।

प्रतियोगिताओं में भाग लेने की इच्छुक प्रतिभागी सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक अपना पंजीयन करा सकेंगी। वहीं ‘सावन क्वीन-2026’ फैशन शो आयोजन का विशेष आकर्षण रहेगा, जिसमें प्रतिभागियों को भारतीय वेशभूषा एवं पारंपरिक परिधान में शामिल होना होगा।उत्सव में सजेगा महिलाओं के लिए खास मंच, स्टॉल और सांस्कृतिक गतिविधियां रहेंगी आकर्षण

कार्यक्रम स्थल पर आकर्षक स्टॉल, खेलकूद प्रतियोगिताएं तथा विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। नगर निगम द्वारा आयोजन को सफल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

READ MORE  आत्मदाह : कोर्ट कार्रवाई के दौरान आग लगाने वाली महिला कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत 

महापौर अलका बाघमार ने शहरवासियों से अपील की है कि वे रिमझिम सावन-2026 उत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन की रौनक बढ़ाएं तथा महिलाओं के उत्साहवर्धन के साथ इस उत्सव को सफल बनाएं।

Share this