EE पीएच‌ई दंतेवाड़ा ने महिला से किया होटल में दुष्कर्म 

Share this

दुर्ग न्यूज़, 26 मार्च। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर के दंतेवाड़ा में दुष्कर्म के डेढ़ महीने पूर्व दर्ज  मामले के आरोपी पीएचई विभाग के ईई को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि एक महिला किसी काम के सिलसिले में पीएचई विभाग के ईई हर्ष कुमार शेडे से मिलने आई थी। इस दौरान महिला के साथ होटल में ईई ने अनाचार किया। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

मिली जानकारी के अनुसार, दंतेवाड़ा पीएचई विभाग के ईई हर्ष कुमार शेंडे से किसी काम के सिलसिले में महिला मिलने आई थी। बीते 7 फरवरी को जगदलपुर के होटल में पीएचई ईई महिला से मिलने पहुंचा। यहां उसने दबावपूर्वक महिला के साथ अनाचार किया और बाद में समझौता करने के लिए धमकी देने लगा। फोन पर धमकी देने के लिए चार अन्य लोगों का फोन महिला के पास आया। जिससे परेशान होकर महिला ने मामले की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने पीएचई विभाग के ईई को हिरासत में लिया। महिला का आरोप है कि ईई हर्ष कुमार पहले भी इसी तरह से उसके साथ दबावपूर्वक अनाचार कर रहा था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Share this
READ MORE  अमलेश्वर बना पंचायत से सीधे नगरपालिका, सीएम ने 22 पदाधिकारियों को दिलाई शपथ