आईजी गर्ग ने अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने दिए निर्देश, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से चुनाव संपन्न कराने पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा

Share this

कहा – अपराध विवेचना में दक्षता लाने त्रिनयन ऐप का अधिक से अधिक करें इस्तेमाल
दुर्ग न्यूज़, 27 मार्च। आज पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रेंज स्तरीय मीटिंग कर लोकसभा चुनाव 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शान्ति पूर्ण एवं पारदर्शिता के साथ निर्वाचन कार्य सम्पन्न करने हेतु अपनी जवाबदारी एवं भूमिका का कुशल निर्वहन करने का निर्देश दिया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg


आईजी ने अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार निगरानी, बदमाशों की नियमित चेकिंग, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही तथा शराब तस्करों पर पैनी निगाह रख कार्यवाही करने, वारंट अभियान में और भी तेजी लाने, पुरानी शिकायतों का तत्काल निराकरण करने एवं उच्चतम एवं उच्च न्यायालय के लंबित याचिकाओं सहित निर्देशों का समय पर पालन करने, शिकायतों एवम लंबित मामले की थानावार समीक्षा कर त्वरित निराकरण के लिए सभी अनुविभागीय अधिकारी, थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के लिए सभी अधिकारीगण, वरिष्ठ अधिकारियों से लगातार संपर्क व तालमेल बनाए रखने कहा। आईजी ने कहा कि सभी अधिकारी आपस में सूचनाओं का लगातार आदान-प्रदान करते रहें। किसी भी तरह के अपराध की सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करें। आपराधिक मामलों के वांछित दोषियों की धरपकड़ के लिए गंभीरता से हर संभव कार्रवाई अमल में लाई जाए।

श्री गर्ग ने अपराध विवेचना में दक्षता लाने तथा त्रिनयन एप का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने के सभी को निर्देश देते हुए कहा कि शांति एवं कानून व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के लिए परिस्थितियों के मुताबिक सुरक्षा के हर संभव कदम उठाए जाएं। रेंज से उपस्थित पुलिस अधिकारी पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेंद्र शुक्ला, पुलिस अधीक्षक बालोद एस आर भगत, पुलिस अधीक्षक बेमेतरा राम कृष्ण साहू सहित जिलों के राजपत्रित अधिकारीगण, थाना एवम चौकी प्रभारी इस ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक में शामिल हुए।

READ MORE  ज्ञान-विज्ञान के लिये दुनिया भारत की ऋणी : आचार्य शर्मा
Share this