X ब्वायफ़्रेंड ने दोस्तों के साथ नाबालिग से किया गैंगरेप 

Share this

दुर्ग न्यूज़ (बिलासपुर), 28 मार्च। न्यायधानी बिलासपुर में नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। नाबालिक के एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। तीन में से दो आरोपियों को गिरफ्तार किये गये हैं। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

 

कोतवाली पुलिस के अनुसार बीती रात एक 16 वर्षीया नाबालिग कपड़ा दुकान से रात लगभग साढ़े नौ बजे काम करके घर लौट रही थी। नाबालिग के घर में माता-पिता के अलावा भाई-भाभी भी है। उसे रास्ते में नाबालिग का पूर्व प्रेमी श्याम नायक महारानी स्कूल के पास मिला। वह अपने दो साथियों के साथ बाइक व स्कूटी पर आया था। नाबालिग लड़की ने उससे ब्रेकअप कर के नया बॉयफ्रेंड बना लिया था। लड़की के नए बॉयफ्रेंड ने उसके पुराने बॉयफ्रेंड को लड़की के साथ अपनी फोटो भेज दी थी। फोटो भेजने से नाबालिग लड़की का पुराना बॉयफ्रेंड श्याम नायक नाराज था। उसने लड़की से मारपीट कर उसे जबर्दस्ती अपनी बाइक पर बैठाकर देवरीखुर्द ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद लड़की के पूर्व प्रेमी के एक दोस्त के सुने मकान में ले जाकर रात भर नाबालिग को रखा। वहां भी आरोपियों ने नाबालिग लडकी से गैंगरेप किया। सुबह लड़की को आरोपी उसे उठाने वाली जगह पर छोड़ कर भाग निकले।

 

पीड़िता ने घर जाकर इसकी जानकारी परिजनों को दी। फिर मां के साथ कोतवाली थाने जाकर अपराध दर्ज करवाया। कोतवाली पुलिस ने एसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर गैंगरेप का अपराध कायम कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि एक आरोपी नाबालिग है वहीं दूसरे के उम्र की पुष्टि पुलिस कर रही है। लड़की का पूर्व प्रेमी और मुख्य आरोपी 21 वर्षीय श्याम नायक फरार है। जिसे गिरफ्तार करने पुलिस जगह जगह दबिश दे रही है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।

READ MORE  नेहरू नगर चौक से सुपेला चौक तक सर्विस रोड पर हटाएंगे अतिक्रमण, नगर निगम व ट्रैफिक पुलिस की कल से संयुक्त कार्रवाई, तोड़फोड़ टीम हुई तैयार
Share this