अशोका बिरयानी रेस्टोरेंट में गटर साफ़ करने उतरे दो कर्मियों की मौत, कवरेज के लिए पहुंचे पत्रकारों से की गई बदसलूकी

Share this

दुर्ग न्यूज़, 18 अप्रैल। राजधानी रायपुर के लाभंडी स्थित अशोका बिरयानी रेस्टोरेंट में गटर साफ करने उतरे दो कर्मचारियों की मौत हो गई। इस मामले की सूचना के बाद मौके पर कवरेज करने गए पत्रकारों से रेस्टोरेंट कर्मचारियों ने न सिर्फ बदसलूकी की बल्कि मारपीट पर उतर आए। इस दौरान कुछ महिला कर्मचारियों ने पत्रकारों के हाथ से उनका मोबाइल फोन और कैमरा भी छीन लिया।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र के लाभंडी स्थित अशोका बिरयानी सेंटर के गटर टैंक की सफाई के लिए बिरयानी सेंटर के दो कर्मचारियों को गटर में उतारा गया था, जो अज्ञात कारणों से गटर में फंस गए। फिर किसी तरह प्रयास करके दोनों को निकाला गया और वी केयर हॉस्पिटल भेजा गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक का नाम 19 वर्षीय डेविड साहू पिता यशवंत राम, खामहरिया जिला धमतरी निवासी है। दूसरा मृतक युवक 30 वर्षीय नीलकुमार पटेल पिता जगदीश पटेल, खुटादरहा जांजगीर का रहने वाला था। वहीं एडिशनल एसपी सिटी लखन पटले ने इस मामले को लेकर बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और आगे जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Share this
READ MORE  सुसाइड कभी नहीं ! जिला अस्पताल मनोरोग विभाग की अनोखी पहल, किशोर-युवाओं को दे रहे सुसाइड प्रिवेंशन गेटकीपर ट्रेनिंग, सोशल मीडिया एवं नशे के दुष्प्रभावों से किया अलर्ट