महानदी में नाव पलटने से एक की मौत, 6 लोग अब भी लापता, सीएम साय ने व्यक्त की संवेदना

Share this

दुर्ग न्यूज़, 20 अप्रैल। ओडिशा के झारसगुड़ा में महानदी में नाव पलटने से एक व्यक्ति के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने रायगढ़ जिला प्रशासन को झारसुगुड़ा प्रशासन के साथ मिलकर रेस्क्यू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि – ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले के शरदा गांव के पास पत्थर सेनी मंदिर स्थित महानदी में नाव डूबने की एक व्यक्ति के निधन की दुःखद सूचना प्राप्त हो रही है। जबकि 45 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है। 6 अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। झारसुगड़ा प्रशासन और रायगढ़ जिला प्रशासन के बीच सामंजस्य स्थापित हो चुका है। रायगढ़ जिला प्रशासन को आवश्यक निर्देश दे दिए गए है। घटनास्थल पर बस की व्यवस्था कर रेस्क्यू से बचाए गए लोगों को वापस खरसिया स्थित अंजोरपाली एवं अन्य गांव लाने की व्यवस्था कर दी गई है। मैं ईश्वर से दिवंगत के शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

गौरतलब है कि उड़ीसा के महानदी में एक नाव दुर्घटना हुई। जिसकी प्रारंभिक जानकारी आने पर पता चला कि घटना में रायगढ़ जिले के निवासी भी शामिल हैं। घटना की सूचना मिलने मिलने पर मुख्यमंत्री के निर्देश पर रायगढ़ कलेक्टर कार्तिकेय गोयल एवं पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव घटनास्थल के लिए रवाना हो गये। घटनास्थल पर झारसुगुड़ा जिला प्रशासन व पुलिस के अधिकारी मौजूद हैं तथा राहत एवं बचाव कार्य जारी है। इस संबंध में अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के खरसिया ब्लाक के निवासी उड़ीसा के पथरसेनी में मंदिर दर्शन हेतु गये थे। महानदी तट से वे लकड़ी की नाव (डोंगा) में सवार होकर मंदिर तक पहुंचे तथा दर्शन के बाद लौटते समय यह दुखद घटना हुई। इसकी जानकारी मिलने पर झारसुगुड़ा जिला प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर रायगढ़ से भी टीम भेजी गई है।

Share this
READ MORE  "हम भी ED अफसरों के साथ खेलेंगे होली" 🛑 बुलावे पर ईडी दफ्तर में पेश हुए विधायक देवेंद्र और चंद्रदेव