बोरवेल मशीन, सबमर्सिबल पंप, वायर समेत पूरा सामान जलकर खाक; हादसे में बाल-बाल बचा परिवार | Fierce fire in the shop, loss of 1 crore 25 lakh, Entire equipment including borewell machine, submersible pump, wire burnt to ashes

Share this
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Baloda
  • Fierce Fire In The Shop, Loss Of 1 Crore 25 Lakh, Entire Equipment Including Borewell Machine, Submersible Pump, Wire Burnt To Ashes

बलौदाबाजार26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बलौदाबाजार के अमेरा स्थित शुभम ट्रेडर्स में सोमवार देर रात भीषण आग लग गई। आग से सवा करोड़ के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। शुभम ट्रेडर्स रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर पलारी ब्लॉक के ग्राम अमेरा में है। दुकान में बोरवेल मशीन, पंप और बोरवेल करने का सामान रखा हुआ था। आग ने सभी सामान को अपनी चपेट में ले लिया। दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया है।

जानकारी के मुताबिक, अमेरा निवासी देवनाथ साहू शुभम ट्रेडर्स के संचालक हैं। वे शाम के 7.45 बजे अपनी दुकान बंद करके घर चले गए। उनका घर उसी परिसर में दुकान के पीछे है। कुछ ही देर बाद उन्हें आसपास के लोगों का फोन आया कि उनकी दुकान में आग लग गई है। वे तुरंत वापस लौटे। शटर बंद होने के कारण आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। लोगों की मदद से उन्होंने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग ने भीषण रूप धारण कर लिया था। उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

तत्काल दमकल की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग की लपटें दुकान की छत और बालकनी तक भी पहुंच गई।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  राजीव युवा मितान क्लब ने किया आयोजन, बच्चों ने जमकर काटी डोर | Organized by Rajiv Yuva Mitan Club, the children fiercely cut the rope