लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान की तैयारियां पूरी, कल 7 सीटों में 1 करोड़ 39 लाख मतदाता करेंगे मतदान

Share this

पहली बार मतदान करेंगे करीब 4 लाख वोटर 

दुर्ग न्यूज़, 6 मई। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में छत्तीसगढ़ के 7 सीटों सहित 12 राज्यों की 94 सीटों पर 7 मई को वोटिंग होगी। छत्तीसगढ़ के 7 सीटों में रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, रायगढ़, सरगुजा, जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र में वोट डाले जाएंगे। वहीं आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण की तैयारियों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ की 7 लोकसभा सीटों के 58 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इन लोकसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की कुल संख्या 1 करोड़ 39 लाख 01 हजार 285 है। पिछले चरण की तुलना में इस बार मतदाताओं की संख्या में 9.34 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस बार के चुनाव में 11 लाख 87 हजार 470 मतदाता नए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने बताया कि कल राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

 

7 सीटों में मतदाताओं का आंकड़ा

 

कुल मतदाता 1 करोड़ 39 लाख 01 हजार 285हैं। पुरुष मतदाता 69 लाख 33 हजार 121 एवं महिला मतदाता 69 लाख 67 हजार 544 हैं। तृतीय लिंग मतदाता 620 तथा फर्स्ट टाइम वोटर्स की संख्या 3 लाख 98 हजार 416 है।

 

तीसरे चरण में मतदान के लिए 77592 मतदान कर्मियों की नियुक्ति की गई है। कुल 2809 संगवारी मतदान केंद्र बनाये गए हैं। इसी प्रकार 306 आदर्श मतदान केंद्र हैं। 235 मतदान केंद्र युवाओं द्वारा संचालित होंगे।

तृतीय चरण में कुल 25 मतदान केंद्र को असुरक्षित, 1072 मतदान केंद्र को संवेदनशील घोषित किया गया है। इन मतदान केंद्रों में अतिरिक्त सुरक्षा के लिए वेब कास्टिंग, वीडियोग्राफी की व्यवस्था की जाएगी। कुल 283 मतदान केंद्र shadow area के रूप में चिन्हांकित किए गए हैं।

READ MORE  पूर्व मंत्री केदार बोले- प्रदेश में मिशन मोड पर काम कर रहे मिशनरी, CG को बनाना चाहते हैं ईसाई राज्य | Former minister Kedar said - Missionaries working on mission mode in the state, want to make CG a Christian state
Share this