पूर्व मंत्री केदार बोले- प्रदेश में मिशन मोड पर काम कर रहे मिशनरी, CG को बनाना चाहते हैं ईसाई राज्य | Former minister Kedar said – Missionaries working on mission mode in the state, want to make CG a Christian state

Share this

जगदलपुर33 मिनट पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक
केदार कश्यप ने जगदलपुर में प्रेस वार्ता ली। - Dainik Bhaskar

केदार कश्यप ने जगदलपुर में प्रेस वार्ता ली।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

छत्तीसगढ़ के पूर्व केबिनेट मंत्री और भाजपा के प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने धर्मांतरण के मामले पर एक बार फिर से CG की कांग्रेस सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि, सरकार के संरक्षण में मिशनरी मिशन मोड़ पर काम कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ को ईसाई राज्य बनाना चाहते हैं। धर्मांतरण की आग में बस्तर जल रहा है। सरकार के आंकड़ों में सैकड़ों लोग धर्मांतरण किए हुए होंगे। लेकिन मैदान में उतरकर आंकड़ों को खंगाला जाए तो लाखों लोगों का धर्मांतरण हो चुका है।

दरअसल, केदार कश्यप ने रविवार को जगदलपुर के भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता ली। उन्होंने कहा कि, बस्तर में तेजी से धर्मांतरण हो रहा है। कमिश्नर और SP ने पत्र लिखकर यहां की वस्तुस्थिति से सरकार को अवगत करवाने का कार्य किया है। भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर इस मामले को प्रकाश में लाने की कोशिश की थी। लेकिन, सरकार लगातार कह रही है कि कोई धर्मांतरण नहीं हो रहा है। स्थित नियंत्रण में है। जबकि, आबादी के 10 प्रतिशत लोगों का धर्मांतरण हो चुका है ।

उन्होंने कहा कि, मिशनरी हमारे आदिवासी समाज को घर से निकाल कर मार रहे हैं। उनका जबरदस्ती धर्मांतरण करवा रहे हैं। 1 जनवरी को नारायणपुर जिले के गोर्रा गांव में मिशनरियों ने आदिवासी समाज के लोगों को पीटा। थानेदार को भी मारा। इस संबंध में 14 पास्टर्स के खिलाफ नामजद FIR भी दर्ज की गई। लेकिन, सरकार के दबाव में उनपर कार्रवाई नहीं की जा रही थी। इसी के विरोध में 2 जनवरी को नारायणपुर में आदिवासी समाज के लोगों ने रैली का आयोजन किया था।

इस रैली में कुछ असामाजिक तत्व भी घुस आए थे। जिन्होंने हिंसा की। केदार ने कहा कि, इस मामले में सरकार के दबाव में पुलिस ने निर्दोष आदिवासियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। केदार कश्यप का कहना है कि, 3 जनवरी को हमारा एक दल नारायणपुर गया था। जिसके बाद 4 जनवरी से दूसरे गुट के कुछ लोगों पर जमानती धाराओं के तहत कार्रवाई करनी शुरू की।

अब तक 46 गिरफ्तार

नारायणपुर जिले में धर्मांतरण के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने अब तक कुल 46 लोगों की गिरफ्तारी की है। इनमें 1 जनवरी को एड़का थाना क्षेत्र के गोर्रा गांव में दो समुदायों के बीच हुए विवाद और फिर पुलिस जवानों की पिटाई करने वाले कुल 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा 2 जनवरी को नारायणपुर में चर्च में तोड़फोड़ और SP समेत पुलिस कर्मियों को मारने वाले हिंसक घटना के कुल 30 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि, पुलिस अब भी आरोपियों की तलाश कर रही है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  हर वार्ड में जाकर करेंगे समस्याओं का निराकरण, पहले ही दिन मिली पानी, बिजली, नाली जैसी 199 शिकायत | Will solve the problems by going to every ward, 199 complaints received on the first day itself