रेलवे स्टेशन के पास खोज रही थी ग्राहक, पुलिस ने दबोच लिया | Woman selling ganja arrested in Bilaspur, Bilaspur Crime News

Share this

बिलासपुर29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बिलासपुर पुलिस ने ओडिशा से गांजा लाकर शहर में खपाने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। महिला ट्रेन से उतरकर गांजा बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया। महिला के कब्जे से 10 किलो गांजा जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।

पुुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला ओडिशा से गांजा लाकर शहर में खपाने का प्रयास कर रही है। महिला रेलवे स्टेशन के सामने ग्राहक का इंतजार कर रही है। इस पर टीआई ने जवानों को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। जवानों ने रेलवे स्टेशन के पास घेराबंदी कर ओडिशा के गोकर्णापुर अमलगुड़ा जिला गंजाम में रहने वाली प्रमीला मुली को पकड़ लिया। पूछताछ में वह जवानों को गुमराह कर रही थी। उसके बैग की तलाशी लेने पर 10 किलो गांजा मिला। जवान उसे थाने लेकर आ गए।

पूछताछ में महिला ने बताया कि वह वर्तमान में ओडिशा के पुरी जिला अंतर्गत पिपली में रहती है। वह कमाई के लालच में ओडिशा से गांजा लेकर यहां पर बेचने के लिए आई थी। इसे ग्राहक को देने से पहले ही वह पुलिस की पकड़ में आ गई। पुलिस उससे ग्राहक के संबंध में जानकारी जुटा रही है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  नारायणपुर में कांग्रेस नेता विक्रम बैस की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत का माहौल