मुंगेली वॉरियर्स को 9 विकेट से हराया, सबसे ज्यादा रने बनाने वाले धनंजय बने मैन ऑफ द मैच | Chhattisgarh sports news: Lormi teacher became champion of Bilasa Cup

Share this

बिलासपुरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
जीत के बाद का जश्न। - Dainik Bhaskar

जीत के बाद का जश्न।

राज्य स्तरीय अंतर विभागीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का प्रथम विजेता लोरमी टीचर्स बना है। टेनिस बॉल राज्य स्तरीय अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता बिलासा कप का चैंपियन 2023 का 15 जनवरी का फाइनल मैच मुंगेली वॉरियर्स टीचर विरुद्ध लोरमी टीचर के मध्य खेला गया। जिसमें लोरमी टीचर्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया, लोरमी टीचर्स के गेंदबाजों ने अपने कप्तान के निर्णय को सही साबित करते हुए मुंगेली वॉरियर्स की टीम को 68 रन पर ऑल आउट कर दिया।

मुंगेली वॉरियर्स की टीम की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए तरुण ने सर्वाधिक 16 रन एवं संजीव यादव ने 13 रनों का योगदान दिया। लोरमी टीचर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए कमलेश ने 3 विकेट एवं सुमन,धनंजय और विजय ने 2- 2 विकेट प्राप्त किया। लोरमी टीचर्स की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए निर्धारित 7 ओवरों में 1 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया जिसमें लोरमी टीचर्स के बल्लेबाज धनंजय ने सर्वाधिक 32 रन< जिसमें 4 छक्का एक चौका शामिल एवं विजय ने लगातार 3 छक्के और एक चौका लगाकर 23 रनों का योगदान दिया ।

धनंजय को ही मैन ऑफ द सीरीज

वहीं गेंदबाजी में मात्र एक विकेट पाने वाले सुनील सफल गेंदबाज रहे। इस तरह से बिलासा कप 2023 की विजेता टीम लोरमी टीचर्स एवं उपविजेता टीम मुंगेली वॉरियर्स टीचर्स की टीम रही। फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच धनंजय रहे। टूर्नामेंट के बेस्ट बैटर लोरमी टीचर्स की तरफ से कृष्णकांत रहे एवं टूर्नामेंट के बेस्ट बॉलर सुमन रहे एवं टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज धनंजय रहे। टूर्नामेंट के बेस्ट फील्डर मुंगेली वॉरियर्स के कप्तान असगर खान रहे। टूर्नामेंट के बेस्ट कैच कोरबा टीचर्स की टीम की तरफ से बलराज रहे टूर्नामेंट में फेयरप्ले ऑफ टीम का किताब सीएसपीडीसीएल टीम को दिया गया।

टूर्नामेंट में बेस्ट अनुशासित टीम का पुरस्कार सीएसपीडीसीएल बिलासपुर को मिला । वही टूर्नामेंट की मोस्ट एनर्जेटिक टीम का खिताब कोटा पुलिस को मिला। विजेता टीम लोरमी टीचर्स को पुरस्कार के रूप में 31000 नगद और ट्रॉफी दिया गया। उपविजेता टीम मुंगेली वॉरियर्स को 15000 नकद और ट्राफी प्रदान किया गया। मैन ऑफ द सीरीज धनंजय को 2100 रुपए और ट्रॉफी दिया गया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि बेलतरा विधायक रजनीश सिंह , मुंगेली जिला पंचायत अध्यक्ष लेखनी सोनू चंद्राकर , बेलतरा शहर मंडल अध्यक्ष धनंजय त्रिपाठी , शहर मंडल महामंत्री जीतू साहू , श्रीकांत दुबे रहे ।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  डॉ रमन निर्विरोध चुने जाएंगे विधानसभा अध्यक्ष, पूर्व CM भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत बने प्रस्तावक