डॉ रमन निर्विरोध चुने जाएंगे विधानसभा अध्यक्ष, पूर्व CM भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत बने प्रस्तावक 

Share this

दुर्ग न्यूज़, 17 दिसंबर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने रविवार को विधानसभा अध्यक्ष के लिए पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह का नाम प्रस्तावित किया। इस पर भूपेश बघेल ने कहा कि डॉ. रमन सिंह निर्विरोध स्पीकर चुने जाएंगे। भूपेश बघेल ने इसके लिए रमन सिंह को बधाई दी। वहीं नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा कि हम कोई प्रत्याशी नहीं उतारेंगे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

नामांकन दाखिल किए जाने को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि मैं चरणदास महंत को बधाई दूंगा कि वह कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष चुने गए, कांग्रेस विधायक दल के नेता बने हैं। उनका विधानसभा और लोकसभा में बहुत लंबा अनुभव रहा है। गृह मंत्री के रूप में भी विधानसभा अध्यक्ष के रूप में भी, मध्य प्रदेश के समय मंत्री के रूप में भी उनका बेहद ही सुदीर्घ अनुभव है। उसका लाभ हमें निश्चित रूप से मिलेगा। विपक्ष उनके नेतृत्व में जो जनता के मुद्दे हैं उसको सदन में लेकर आएंगे। आज डॉक्टर रमन सिंह ने नामांकन दाखिल किया। कुछ प्रक्रिया बची है, डॉ रमन अध्यक्ष चुने जाएंगे। अध्यक्ष सर्व सहमति से चुना जाता है। वह प्रक्रिया पूरी हो गई है। डॉ. रमन सिंह को भी बधाई।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने कहा कि मैं अपने हाई कमान के जितने भी नेता हैं, उनका धन्यवाद देता हूं। साथ ही मैं अपने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सहयोग से मुझे नेता प्रतिपक्ष के रूप में काम करने का मौका दिया गया, इसके लिए उनका आभार व्यक्त करता हूं। हम सब मिलकर काम करेंगे. आम जनता की लड़ाई सदन में लेकर आएंगे। सड़क से सदन तक हम आम आदमी के साथ हैं, किसानों के साथ हैं। जब तक सदन की कार्यवाही चलेगी तब तक आपको कभी नहीं यह लगेगा कि विपक्ष कमजोर है. पूरी ईमानदारी के साथ जनता के मुद्दों को लेकर आएंगे।

READ MORE  CG में हमने 15 सालों तक विकास किया, सड़कें बनवाई, शिक्षा-स्वास्थ्य के लिए काम किया, कांग्रेस सिर्फ धर्मांतरण कर रही | In CG, we did development for 15 years, built roads, worked for education and health, Congress is only converting

मंत्रिमंडल के गठन पर महंत का तंज

 

मंत्रिमंडल के गठन को लेकर महंत ने तंज कसते हुए कहा कि यह तो केवल तीन दिन का है, पता नहीं इनके मंत्री बन पाएंगे या नहीं बन पाएंगे। यह सत्र केवल शपथ में ही जाएगा। डॉ रमन सिंह जब अध्यक्ष चुने जाएंगे तब जाकर पूरी प्रक्रिया शुरू होगी. 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर महंत ने कहा कि हमारे लिए 2024 में कोई चुनौती नहीं है।

Share this