मौसम अलर्ट, आज भी जमकर बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने दी अंधड़ के साथ बारिश की चेतावनी

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

रायपुर, 3 म‌ई। प्रदेश में मौसम के बदले मिजाज के बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों के लिए अलर्ट जारी किया है। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम से नमीयुक्त हवा आ रही है। जिसके चलते आज भी तेज अंधड़ के साथ बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। मंगलवार को रात से शुरू हुई बारिश आधी रात तक हुई। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दुर्ग जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों से आज सुबह से बारिश की खबर है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

 

आज भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने आकाशीय बिजली और अंधड़ को लेकर अलर्ट जारी किया है। वहीं कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। एक दो स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ ओलावृष्टि अंधड़ चलने व आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।

 

बता दें कि पिछले कई दिनों से प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। कई हिस्सों में जमकर बारिश भी हो रही है।मंगलवार को मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच अधिकतम तापमान 29 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहा। सोमवार की तुलना में अधिकतम तापमान दो डिग्री कम रहा। जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री ज्यादा रहा। सुबह 8 से 9 बजे के बीच बूंदाबांदी हुई। इसके पहले व बाद में अधिकांश समय के लिए धूप-छांव के बीच बादल छाए रहे।

Share this
READ MORE  मुर्गा खाने की लालच में पिंजरे में आ फँसा छत्तीसगढ़ का आदमखोर तेंदुआ