राज्यपाल बिश्वभूषण हरिचंदन ने रामविचार नेताम को प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलायी

Share this

दुर्ग न्यूज़, 17 दिसंबर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने आज राजभवन के दरबार हाल में सादगी पूर्ण समारोह में विधानसभा के निर्वाचित सदस्य रामविचार नेताम को विधानसभा के सामयिक अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) की शपथ दिलायी। श्री नेताम ने छत्तीसगढ़ी में शपथ ली। उन्होंने विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखने, भारत की प्रभुता और अखण्डता को अक्षुण्ण रखने की शपथ ली।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री द्वय अरूण साव एवं विजय शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री द्वय भूपेश बघेल, डॉ. रमन सिंह, पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत, पुन्नूलाल मोहिले, अजय चंद्राकर, दयालदास बघेल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक धरमलाल कौशिक, नवनिर्वाचित विधायक, जनप्रतिनिधिगण एवं मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अतिरिक्त मुख्य सचिव द्वय श्रीमती रेणु जी पिल्ले, सुब्रत साहू, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, राज्यपाल के सचिव अमृत कुमार खलखो, उप सचिव दीपक अग्रवाल सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकरीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन छत्तीसगढ़ विधानसभा के सचिव दिनेश शर्मा ने किया।

Share this
READ MORE  एडीजी विवेकानंद को राष्ट्रपति पदक मिलेगा, दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव सहित 7 की बहादुरी को सम्मान | Announcement of Police Service Medal: ADG Vivekananda will get the post of President, Durg SP Abhishek Pallav including bravery of seven honored