एडीजी विवेकानंद को राष्ट्रपति पदक मिलेगा, दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव सहित 7 की बहादुरी को सम्मान | Announcement of Police Service Medal: ADG Vivekananda will get the post of President, Durg SP Abhishek Pallav including bravery of seven honored

Share this
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raipur
  • Announcement Of Police Service Medal: ADG Vivekananda Will Get The Post Of President, Durg SP Abhishek Pallav Including Bravery Of Seven Honored

रायपुर24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
एडीजी विवेकानंद प्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अफसरों में से एक हैं। - Dainik Bhaskar

एडीजी विवेकानंद प्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अफसरों में से एक हैं।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिसकर्मियों के लिए राष्ट्रपति सम्मान की घोषणा हो गई है। एडीजी विवेकानंद को इस साल विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से नवाजा जाएगा। वहीं दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव को बहादुरी के लिए पुलिस मेडल से सम्मानित किया जाएगा। पुलिस के वीरता पदक की सूची में इंस्पेक्टर वैभव मिश्रा, एसआई अश्विनी सिन्हा, एसआई उत्तम कुमार, एसआई यशवंत श्याम, हेड कांस्टेबल उसारू राम कोर्राम, एपीसी कृशपाल सिंह कुशवाह का नाम शामिल है। कुशवाह को यह पदक मरणोपरांत दिया जा रहा है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय पुलिस सेवा में विशिष्ट और उल्लेखनीय योगदान करने वाले जवानों-अफसरों को हर साल विभिन्न पदकों से सम्मानित करता है। यह मेडल तीन श्रेणियों में दिये जाते हैं। इस साल की सूची में राष्ट्रपति पदक के लिए एक नाम है। वीरता के लिए पुलिस मेडल सात अफसरों-जवानों को मिलेगा। वहीं 10 अफसरों-जवानों को सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित करने के लिए चुना गया है।

इनको मिलेगा वीरता के लिए मेडल

इनको उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मान

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  Hello world!