गर्मी से अभी राहत नहीं, मौसम विभाग ने दी लू की चेतावनी

Share this

दुर्ग न्यूज, 19 जून। छत्तीसगढ़ इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. लोग मानसूनी फुहार के लिए तरस हैं, ऐसे में मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों में प्रदेश में और गर्मी पड़ने की चेतावनी दी है। प्रदेश में इन दिनों तापमान 46 डिग्री के पार पहुंच गया है. प्रदेश में सबसे गर्म जिला जांजगीर-चांपा रहा। जहां का तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आज भी प्रदेश के कई जिलो में लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने रायपुर, राजनांदगांव, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, मुंगेली, दुर्ग और रायगढ़ में लू चलने का अलर्ट जारी किया है। वहीं प्रदेश में कुछ इलाकों में हल्की बारिश की भी संभावना जताई है।

Share this
READ MORE  सीजी पीएससी में साक्षात्कार अब 150 अंक के स्थान पर होगा 100 अंक का, भूपेश केबिनेट की बैठक में लिया गया फैसला