दिव्यांगजनों के लिए खुला कौशल विकास केंद्र 

Share this

दुर्ग न्यूज, 19 जून। दिव्यांगजनों की आत्मनिर्भरता के लिए समर्पित सृजन फाउंडेशन द्वारा संचालित अभिनव कौशल विकास एवं पुनर्वास केंद्र सेक्टर भिलाई का शुभारंभ बैंक ऑफ बड़ौदा सेक्टर 10 भिलाई के क्षेत्रीय प्रबंधक अरविंद काटकर ने किया। दिव्यांगों के कंप्यूटर प्रशिक्षण हेतु बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा चार कंप्यूटर, एक टेबल एवं एक कुर्सी फाउंडेशन को दिेए गए हैं। इस दौरान महासचिव राकेश शर्मा ने अपनी संस्था की गतिविधियों एवं आगामी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। अध्यक्ष ज्ञान चतुर्वेदी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीआर चन्नावर, अखिलेश उपाध्याय, अनुपम मंडल, प्रतिभा मंडल व बीना मिश्रा सहित प्रशिक्षणरत बच्चे उपस्थित थे।

Share this
READ MORE  अंजोरा वेटरनरी कॉलेज में बीवीएससी एण्ड एएच में प्रवेश के लिए 27 को सेकंड काउंसलिंग