प्रदेशाध्यक्ष ने संगठन और जनप्रतिनिधियों को शक्तिकेंद्र पर फोकस करने को कहा | The state president asked the organization and public representatives to focus on Shaktikendra

Share this

जशपुरनगर7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जिले के पत्थलगांव, जशपुर और कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव ने सोमवार को कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियाें व संगठन की समीक्षा बैठक ली। विधायक और संसदीय यूडी मिंज के पैतृक गांव जोकारी में आयोजित आमसभा में कांग्रेस को चुनौती दी। इससे पहले, कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र पहुंचने पर, भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष अमन शर्मा के नेतृत्व में बाइक रैली निकाल कर साव का स्वागत किया।

स्थानीय विश्राम गृह में पार्टी संगठन और जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में उन्होंने पार्टी की शक्ति केन्द्र स्तर पर चल रही गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने पार्टी संगठन के पदाधिकारियों को शक्ति केन्द्र को मजबूत और सक्रिय करने का निर्देश देते हुए कहा कि शक्ति केन्द्र, किसी भी चुनाव की जीत की बुनियाद होती है, इसलिए आवश्यक है कि जिला से लेकर मंडल तक के सभी पदाधिकारी, शक्ति केन्द्र के प्रभारी और कार्यकर्ताओं से न केवल निरंतर संपर्क बना कर रखें अपितु उन्हें कार्यक्रमों में भी महत्व दें।

इससे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का पार्टी से जुड़ाव हो सकेगा। बैठक में उन्होंने मोर आवास, मोर अधिकार अभियान की गतिविधियों की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि यह समय एकजुट हो कर, जमीन पर उतरने का है। आमसभा को संबोधित करते हुए, साव ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ को विकास से कोसो दूर कर दिया है। जन घोषणा पत्र में किए गए वायदों को पूरा न कर पाने का ठिकरा केन्द्र सरकार पर फोड़ कर मतदाताओं को एक बार फिर बरगलाने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता यह अच्छी तरह समझ गई है कि कांग्रेस सरकार न तो स्वयं काम कर रही है और न ही केन्द्र सरकार को करने दे रही है। मतदाताओं से किए गए इस छल का जवाब कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में चुकाना होगा। कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, जिला पंचायत जशपुर के उपाध्यक्ष उपेंद्र यादव, भरत सिंह, संगठन प्रभारी रामकिशुन सिंह, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अमन शर्मा सहित स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कुनकुरी विधायक की रावण से तुलना कर कहा- मंदिर जाकर ढोंग रच रहे भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कांग्रेस विधायक यूडी मिंज को मायावी कहने के साथ-साथ इनकी तुलना रावण से कर दी। साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि जिस तरह मायावी बनकर रावण ने माता सीता का हरण किया था, उसी तरह विधायक यूडी मिंज मंदिर-मंदिर जाकर और धार्मिक आयोजनों में चंदा बांटकर हिंदुओं के हितैषी बनने का ढोंग रच रहे हैं। सांसद गोमती साय ने अपने उद्बोधन में बहुचर्चित दमेरा रोड का मुद्दा उठाया और कहा कि यह सड़क स्व दिलीप सिंह जूदेव का सपना था, जिसे विधायक ने कमीशनखोरी की भेंट चढ़ा दी।

कांग्रेस में चल रहे राजनीतिक विवाद पर बोले- सिंहदेव क्या करेंगे, उनको ही पता
कार्यक्रम के बाद प्रेस से चर्चा करते हुए अरूण साव ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव और सीएम भूपेश बघेल के बीच चल रहे राजनीतिक विवाद पर कहा कि जिस सिंहदेव ने 2018 के विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का जन घोषणा पत्र तैयार किया। कांग्रेस ने उसे ही किनारे कर दिया। यह जनता के साथ किया गया धोखा है। उन्होंने कहा कि टीएस सिंहदेव को कांग्रेस ने मुख्यधारा से दूर कर दिया है। उनकी बातों को कोई सुन नही रहा है। छत्तीसगढ़ की जनता के साथ यह अन्याय है। जनता इसका बदला लेने के लिए तैयार है। टीएस सिंह देव के भाजपा में आने पर, उन्हें मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किए जाने के सवाल पर, उन्होनें कहा कि सिंहदेव क्या करना चाहते हैं। यह वे ही जानते हैं।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  14 से 23 जनवरी तक बिलासपुर के सभी सरस्वती शिशु मंदिरों में आयोजन;शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य के लिए बताया जरूरी | 10 thousand children performed Surya Namaskar on the occasion of Makar Sankranti in Bilaspur