गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह की तैयारी का किया अंतिम रिहर्सल | Final rehearsal for the preparation of Republic Day main function, Vice President will hoist the flag

Share this

कोंडागांव6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
कोंडागांव। अंतिम रिहर्सल में कलेक्टर एवं एसपी तैयारियों का जायजा लेते। - Dainik Bhaskar

कोंडागांव। अंतिम रिहर्सल में कलेक्टर एवं एसपी तैयारियों का जायजा लेते।

गणतंत्र दिवस पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों की अंतिम रिहर्सल मंगलवार को किया गया।

कलेक्टर दीपक सोनी और पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने तैयारियों का जायजा लिया और सभी आवश्यक व्यवस्था एवं तैयारी समय पूर्व करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन के अंतिम रिहर्सल में मुख्य अतिथि की भूमिका में कलेक्टर दीपक सोनी रहे, उन्होंने इस दौरान ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।

गणतंत्र दिवस समारोह में परेड की कमान सूबेदार मनीष राजपूत कर रहे हैं, जो भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल, जिला पुलिस बल पुरुष और महिला, नगर सेना के जवानों और एनसीसी सीनियर एवं जूनियर और राष्ट्रीय सेवा योजना के कैडेटों की टुकड़ियों को कमांड करते हुए मार्चपास्ट करेंगे।

कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी और वन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, महिला एवं बाल विकास, आदिवासी विकास, स्कूल शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पशुपालन, मत्स्यपालन, उद्यानिकी आदि विभागों द्वारा शासन की योजनाओं-कार्यक्रमों और विभागीय गतिविधियों पर आधारित आकर्षक झांकी का प्रदर्शन किया जाएगा।

इस दौरान सीईओ जिला पंचायत प्रेम प्रकाश शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक शोभराज अग्रवाल के अलावा सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। अधिकारियों ने इस मौके पर स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक प्रस्तुति का अवलोकन कर इसे और बेहतर एवं सुरुचिपूर्ण ढंग से तैयारी किये जाने कहा।

गणतंत्र दिवस की तैयारी में जुटे बच्चे, सफाई की

गणतंत्र दिवस का उत्साह बच्चों में इस कदर देखने को मिल रहा है कि कोंडागांव ब्लॉक के ग्राम मालगांव सरस्वती शिशु प्राथमिक शाला के बच्चे 24 जनवरी से रोज सुबह स्कूल आ रहे हैं। राष्ट्रध्वज के आस-पास सफाई और इसे सुन्दर बनाने बच्चे खुद गोबर से लिपाई कर रहे हैं।

इसके बाद चूने से चारों ओर सजावट भी कर रहे हैं। यहां 45 बच्चों के लिए स्कूल भवन अभी बना नहीं है जो वर्ष 2010 से पंचायत के सांस्कृतिक भवन में संचालित हो रहा है। यहां बच्चों को ज्ञान के साथ संस्कार भी मिल रहा है। भोजन करने से पहले बच्चे प्रार्थना करते हैं।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  भाजपा ने जारी की मीडिया प्रवक्ताओं की सूची, इनकी हुई नियुक्ति