दो साल बाद होगा कार्यक्रम, 11 स्कूलों के बच्चे देंगे प्रस्तुति | The program will be held after two years, children from 11 schools will present

Share this

जशपुरनगर7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

दो साल बाद गणतंत्र दिवस समारोह में स्कूली बच्चाें के सांस्कृति कार्यक्रम होंगे। कोरोना की वजह से वर्ष 2021 और 2022 का गणतंत्र दिवस समारोह सादगीपूर्ण ढंग से मनाया गया था। पर इस बार राज्य सरकार ने गणतंत्र दिवस पर सांस्कृति कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति दे दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति के लिए 11 स्कूलों का चयन किया गया है। इधर परेड के लिए 6 प्लाटून तैयार किए गए हैं। जशपुर विधायक विनय भगत रणतीजा स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे। गणतंत्र दिवस गरिमापूर्ण मनाने के लिए मंगलवार को रणजीता स्टेडियम ग्राउंड में अंतिम रिहर्सल किया गया। अंतिम रिहर्सल में एसएसपी डी रविशंकर, अपर कलेक्टर आईएल ठाकुर, एसडीएम श्यामा पटेल, जिला नगर सेनानी अधिकारी योग्यता साहू, डिप्टी कलेक्टर बालेश्वर राम और जिला स्तरीय अधिकारी और पुलिस विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे। रिहर्सल के दौरान मुख्य अतिथि की भूमिका आईएल ठाकुर ने निभाई।

कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने सुन्दर और आकर्षक प्रस्तुति दी गई। एसएसपी डी रविशंकर ने स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को तैयारी के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, पीडब्ल्यूडी और नगरीय निकाय के अधिकारीगण उपस्थित थे।

अपर कलेक्टर ने गणतंत्र दिवस समारोह के लिए मंच व्यवस्था, जनप्रतिनिधियों गणमान्य नागरिकों और पत्रकारों के लिए बैठक व्यवस्था व निमंत्रण पत्र, साउंड, पानी, बिजली, साफ-सफाई, गाड़ी पार्किंग, प्रवेश द्वार, परेड आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। समारोह में मुख्य अतिथि के द्वारा संदेश का वाचन किया जाएगा। साथ ही पुलिसकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।

इन स्कूलों के बच्चे देंगे रंगारंग प्रस्तुति
सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्वामी आत्मानंद हिन्दी मिडियम, साउथ प्वाइंट अंग्रेजी स्कूल, डीपीएस उमावि, संत जेवियर्स शांति भवन, डाइट जशपुर, स्वामी आत्मानंद हिन्दी मिडिमय उमावि, महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल जशपुर, सरस्वती शिशु मंदिर जशपुर, स्वामी आत्मानंद उमावि अंग्रेजी मिडियम, एकलव्य आवासीय जशपुर, हॉलीक्रास हिन्दी मिडियम उमावि घोलेंग शामिल है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  महतारी वंदन योजना: महिलाओं के खाते में आज आएगी दूसरी किश्त