बजरंगियों ने थिएटर में बंद करवाई मूवी, फिल्म का बैनर उतारा, सड़क पर जलाए पोस्टर

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग न्यूज, 25 जनवरी। दुर्ग जिले में पठान मूवी का जमकर विरोध किया जा रहा है। आज बजरंगियों ने शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण को देश विरोधी बताते हुए उनके खिलाफ नारे लगाए। इस दौरान उन्होंने भिलाई तीन की मुक्ता टॉकीज में चल रही मूवी को बंद कराते हुए उसके बैनर को उतरवाया और पोस्टर भी जलाए। इस दौरान वहां भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

आज सुबह ही बजरंगदल के कार्यकर्ता हाथों में झंडे लेकर मुक्ता सिनेमा के बाहर पहुंचे। बजरंगियों ने वहां जमकर हंगामा किया। इस दौरान टॉकीज के मैनेजर ने मूवी को बंद करवा दिया। इतने पर भी जब प्रदर्शनकारी नहीं माने तो उन लोगों ने टॉकीज में लगे फिल्म के बैनर को उतरवा दिया। इसके बाद मूवी के पोस्टरों को सड़क पर जलाया गया।

बजरंग दल के शैलेंद्र सोनी ने कहा कि बार-बार सनातन धर्म और देश का अहित करने के लिए शाहरूख खान, दीपिका पादुकोण सहित बॉलीवुड के बहुत से लोगों ने कसम खा रखी है। इससे देश का अहित हो रहा है। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल इसका विरोध करता है। इस तरह का काम करने वाले देश विरोधियों की पिक्चर हम नहीं देखेंगे। ये पैसा कहीं न कहीं पाकिस्तान की मदद के लिए जा रहा है। शाहरूख खान बता दें कि उन्होंने भारत के हित के लिए कब पैसा दिया है। ये लोग देश विरोधी हैं इनकी मूवी को नहीं चलने दिया जाएगा।

पठान मूवी का पोस्टर फाड़कर विरोध करते हुए

पठान मूवी का पोस्टर फाड़कर विरोध करते हुए

भारत विरोधी अभिनेताओं की पिक्चर नहीं चलने देगा बजरंग दल
बजरंग दल के कार्यकर्ता पुष्पराज सिंह सिकरवार का कहना है कि शाहरुख खान आज तक भारत के समर्थन में कभी खड़े नहीं हुए। वो हमेशा पाकिस्तान के समर्थन में खड़े रहते हैं। भारत विरोधी जाकिर नाइक का भी वो सर्थन करते हैं। भारत तेरे टुकड़ें होंगे का समर्थन करने वालों के साथ दीपिका पादुकोण खड़ी होती है। तो ऐसे लोगों की पिक्चर को हम नहीं चलने देंगे। ये भारत की धरती है और भारत में ऐसे लोगों की पिक्चर नहीं चलने देंगे।

पठान मूवी का पोस्टर जलााकर विरोध करते हुए।

पठान मूवी का पोस्टर जलााकर विरोध करते हुए।

READ MORE  आज शाम भिलाई पहुंचेंगे अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा, जयंती स्टेडियम में कल से शिव महापुराण कथा

बेशर्म रंग गाने के बाद पूरे भारत में शुरू हुआ था मूवी का विरोध
पठान मूवी का गाना बेशर्म रंग जब रिलीज किया गया था और उसमें दीपिका पादुकोण को केसरिया रंग के कपड़े पहने हुए फिल्माया गया था, उसके बाद से इस मूवी का विरोध पूरे भारत में शुरू हुआ था। शाहरूख खान व दीपिका की फिल्म “पठान’ का हर तरफ विरोध होने के बाद डायरेक्टर ने इस मूवी से उस शब्द और फुटेज को भी हटाया। इसके बाद भी भगवा रंग को आहत करने वाली यह मूवी थियेटर में नहीं चल पा रही है। पहले दिन ही उसको लेकर विवाद शुरू हो गया है। बुधवार सुबह होते ही बजरंग दल सहित अन्य हिंदू संगठन एकत्रित होकर मॉल सहित अन्य सिनेमाघरों में पहुंच गए। यहां मूवी के पोस्टर फाड़े गए।

बजरंग दल के इस हंगामे को देखते हुए और हालात न बिगड़ें इसे देखते पुलिस ने सभी जगह मोर्चा संभाला। भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया। इसके बाद भी बजरंगियों ने मूवी का संचालन नहीं होने दिया। बजरंग दल के नेताओं का कहना है कि जिस मूवी ने हमारी भावनाओं, धर्म को आहत किया हो उसे नहीं च लने दिया जाएगा। यदि कोई भी थियेटर मूवी का संचालन करता है तो इसके लिए वो खुद जिम्मेदार होगा।

 

Share this