रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति, प्रशस्ति पत्र देकर कलाकारों को किया गया सम्मानित | Presentation of colorful cultural programs in the three-day Tatapani Festival, artists were honored by giving citations

Share this

बलरामपुर-रामानुजगंजएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
तातापानी महोत्सव। - Dainik Bhaskar

तातापानी महोत्सव।

छत्तीसगढ़ का बलरामपुर-रामानुजगंज जिला अपनी आदिम संस्कृति और परंपरा की अनूठी विरासत के लिए मशहूर है। इसी विरासत और आगे बढ़ाने के लिए प्रतिवर्ष तातापानी महोत्सव का आयोजन किया जाता है। तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव के पहले दिन की सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय कलाकारों एवं प्रदेश के ख्याति प्राप्त कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी।

इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने नृत्य के माध्यम से जिले के विकास की झलक और पारंपरिक नृत्यों की शानदार प्रस्तुति दी। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध लोकगीत गायिका आरू साहू और सुनील मानिकपुरी ने अपनी सुरीली आवाज के जादू से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और अपनी टीम के साथ छत्तीसगढ़ी लोकगीतों की प्रस्तुति दी।

कलाकारों को सम्मान।

कलाकारों को सम्मान।

मकर संक्रांति पर्व के मौके पर तातापानी महोत्सव में जिले के विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयीन छात्रों ने सुआ, कर्मा, गेड़ी नृत्य की प्रस्तुति से अतिथियों मन मोहा। जिले के विभिन्न स्थानों से आए स्थानीय जनजातीय कलाकारों ने अपने नृत्य के माध्यम से छत्तीसगढ़ की कला व संस्कृति झलक प्रस्तुत की। युवा सूफी गायक नासिर अहमद और नरिन्द्र पाल सिंह ने खूबसूरत सूफी कलाम और नगमें पेश कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने अपनी गायिकी में रूहानी संगीत की खुशबू से सूफी के हर रंग को नए अंदाज से पेश कर श्रोताओं की दिल में अपनी जगह बनाई।

बच्चों की रंगारंग प्रस्तुति।

बच्चों की रंगारंग प्रस्तुति।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान तातापानी महोत्सव स्थल दर्शकों से पूरी तरह से भरा रहा। हजारों की संख्या में उपस्थित दर्शकों ने पूरी तन्मयता के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का जमकर लुत्फ उठाया। तातापानी महोत्सव में अपने प्रदर्शन और कला से लोगों का मन मोह लेने वाले विभिन्न स्थानों से आए कलाकारों को जिला प्रशासन की तरफ से कलेक्टर विजय दयाराम के., एसपी मोहित गर्ग और जिला पंचायत सीईओ रैना जमील ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  अकादमिक और अनुसंधान सहयोग को मिलेगा बढ़ावा, अब तक 30 से अधिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर | ‌Bilaspur news: Academic agreement between ABVV and Bastar University: Academic and research cooperation will get a boost, more than 30 MoUs have been signed so far