हरियाणा में सीएम के साथ विधायक रिकेश ने किया मंच साझा, कई सामाजिक बैठकों में हुए शामिल, हुआ भव्य अभिनंदन

Share this

 

पार्टी ने रांची का दिया नया दायित्व तो आज हरियाणा से झारखंड रवाना

दुर्ग न्यूज़, 11 मई। वृहस्पतिवार को भिलाई से हरियाणा पहुंचे वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन का करनाल में भव्य स्वागत किया गया। करनाल में 10 मई को मुख्यमंत्री नायब सिंग सैनी एवं वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के द्वारा संयुक्त रूप से सामाजिक सभा ली गई, जिसमें करनाल के समस्त सेन सामाज के लोग बड़ी संख्या मे मौजूद रहे।

सभा में संयुक्त रुप से मोदीजी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना के संकल्प के साथ भारतीय जनता पार्टी मोदी जी का परिवार बन कर रहने सभी ने उत्साहपूर्वक आश्वस्त किया कि वो भारी मतों के साथ भाजपा की पुनः केंद्र में सरकार बना रहे हैं। इसके पश्चात समीपस्थ जिलों में भाजपा द्वारा आयोजित बैठकों में शामिल होने के बाद विधायक रिकेश सेन हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंग सैनी के निवास रात्रि भोज पर गए।

इस दौरान सरल व्यक्तित्व के धनी मुख्यमंत्री नायब सिंग ने वैशाली नगर के युवा विधायक रिकेश का सम्मान भी किया। इस बीच भारतीय जनता पार्टी आलाकमान के निर्देश पर श्री सेन को रांची का नया दायित्व मिला नतीजतन विधायक रिकेश हरियाणा से आज सुबह नियमित विमान से रांची रवाना हो गए हैं।

Share this
READ MORE  नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर निकले थे जवान, कुछ माओवादी घायल; विस्फोटक और नक्सल सामग्री बरामद | Police-Naxalite encounter on CG-Maharashtra border, some Maoists injured, Chhattisgarh News