श्रीश्री रविशंकर के अवतरण दिवस पर आज दुर्ग में विभिन्न आयोजन 

Share this

दुर्ग न्यूज, 13 म‌ई। आध्यात्मिक गुरु एवं शांति के प्रणेता श्री श्री रविशंकर जी का पूरे विश्व में आज 67वां अवतरण दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री के अनुयायियों द्वारा दुर्ग में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। आज सुबह सामूहिक साधना में शामिल हुए। उसके पश्चात सुबह 10 बजे से इंदिरा मार्केट में शरबत वितरण किया गया। स्थानीय रेलवे स्टेशन के सामने स्थित होटल वाणी में शाम 7 बजे से गुरु पूजा होगी। उसके बाद महासत्संग का कार्यक्रम है। सभी साधकों से उपस्थिति की अपील की गई है। उल्लेखनीय है कि श्री श्री रविशंकर जी द्वारा आर्ट ऑफ लिविंग लिविंग की स्थापना करीब साल 43 पहले की गई थी। यह संस्था लगातार मानव मूल्यों तथा विश्व में शांति की स्थापना के लिए काम कर रही है। वर्तमान में यह सबसे बड़े एनजीओ के रूप में दुनिया के 154 से भी ज्यादा देशों में सक्रिय है। स्थानीय समस्त कार्यक्रमों में प्रभात कुमार, हरजीत सिंह, शैलजा चंद्राकर, अरुण हडोले, गुलाब जैन, सुरभि जैन, भार्गवी देवांगन, योगी चंद्राकर, विक्रम अग्रवाल समेत सभी प्रशिक्षक एवं साधकों की सक्रिय भागीदारी रही।

Share this
READ MORE  Big BREAKING : वर्ल्ड कप क्रिकेट का एक मैच रायपुर को भी मिला